10000

Saturday, 16 June 2018

टोल मुद्दे को लेकर साढ़े 3 साल बाद विपक्षियों को जनता की आई याद। मुद्दे को भुनाने की कोशिश में जुटे विपक्षी।।


टोल कम्पनी ने यदि स्थानीय लोगों को तंग किया तो इनेलो आन्दोलन करेगी:सांगवान
विधायक कल्याण ने लिखा गडकरी को खत
किस लिए दें टोल टैक्स : विरेंद्र राठौर 

घरौंडा : 16 जून प्रवीण कौशिक


पिछले करीब साढ़े तीन सालों से स्थानीय मुद्दों पर मोन धारण किये अब विपक्षी जनहितैषी बन कर बाहर आने लगे है। घरौंडा में कई जनहितैषी मुद्दों पर सामाजिक संस्थाएं मैदान में आती रही। तब विपक्षी कहां थे। इन बातों की चर्चाएं आम है। चुनाव आ रहे है और विपक्षियों को जनता की याद सताने लगी है
टोल मुद्दे को लेकर हो रहे सामाजिक संस्थाओं के आन्दोलन में अब विपक्षी नेता भी कूदने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों पर थोपे जा रहे टोल टैक्स को पूरी तरह से गलत करार दिया। जबकि इससे पहले गन्दा नाला मुद्दा, सफाई कर्मचारियों का मुद्दा व् सही सड़के तोड़ कर नई बनाने का मुद्दा मिडिया में चर्चित रहे। 
 इनेलो पार्टी के नेताओं ने पार्टी पत्रकारवार्ता कर ऐलान किया कि कई वर्षो से टोल लोकल वाहनों के लिए फ्री रहा है। ऐसे में आगे भी फ्री रहना चाहिए। टोल कम्पनी ने यदि स्थानीय लोगों को तंग किया तो इनेलो आन्दोलन करेगी। प्रैस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान ने आरोप लगाया कि कुटेल गांव में वाहन चालकों से अवैध वसूली के कई गिरोह सक्रिय है, जिनको प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। टोल टेक्स बचाने के लिए जो वाहन चालक कुटेल गांव से गुजरते है। गिरोह के सदस्य उनसे अवैध वसूली करते है। गौरतलब है कि कुटेल गांव बीजेपी विधायक हरविन्द्र कल्याण का पैतृक गांव है। ऐसे में पूर्व विधायक ने अवैध वसूली के आरोप जड़ कर भाजपा को निशाने पर लेने की कोशिश की है।
पूर्व विधायक सांगवान  ने कहा कि टोल कम्पनी ने लोकल वाहन चालकों को 150 रुपए व 300 रुपए प्रति माह का पास लागू करना सरासर गलत हैं। जिसका इनेलो विरोध करती हैं। शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्यो के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता हैं और किसी कार्य को लेकर तो कई-कई बार करनाल के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों को करनाल जाने के लिए टोल की मार झेलनी पड़ेगी। इनेलो इस मुद्दे को गंभीरता उठाएगी और टोल पर प्रदर्शन करने से भी पीछे नही हटेगी। 
विधायक कल्याण ने लिखा गडकरी को खत-
टोल के मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों व टोल अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की थी। जिसमें टोल कम्पनी के अधिकारियों से बातचीत कर लोकल वाहन चालकों के लिए पूर्व की भांति छूट दिए जाने पर मंथन किया गया था। इस बैठक के बाद भी टोल कम्पनी ने अपना फैसला नही बदला। जिसको लेकर हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखा हैं। जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि टोल प्रबंधन मासिक पास की सुविधा प्रदान कर रहा हैं लेकिन क्षेत्र के निवासी व स्थानीय समाजिक संस्थाएं घरौंडा विधानसभा के लिए टोल पूर्णतया माफ कने की मांग लंबे समय से करती आ रही हैं। जिसको लेकर धरने प्रदर्शन होते रहते हैं। उन्होंने लिखा है कि जन भावनाओं व व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए घरौंडा क्षेत्र के प्रभावित लोगों के लिए टोल टैक्स माफ किया जाए या फिर टोल प्लाजा को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। 
समाजिक संस्थाएं कर रही रूपरेखाएं तैयार-
टोल कम्पनी के फरमान के खिलाफ शहर की समाजिक संस्थाओं और वाहन चालकों में रोष हैं। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शहर की समाजिक संस्थाएं लगातार बैठकें कर रही हैं और शहरवासियों से एकजुट होकर टोल के फरमान के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि टोल ने 15 जून तक का समय दिया था। लेकिन समय बीत चुका है और कोई भी समाधान नही हुआ हैं। जिसके लिए एकजुट होने की जरूरत हैं। 
किस लिए दें टोल टैक्स : विरेंद्र राठौर 
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के प्रभारी विरेंद्र राठौर ने कहा कि घरौंडा विधानसभा के बाशिंदे फ्लाईओवर का प्रयोग नही करते है और न ही वे फ्लाईओर का। शहरवासियों व ग्रामीण क्षेत्र के वाहन चालकों का ज्यादातर आवागमन सर्विस लेन व ग्रामीण रास्तों से होता हैं। ऐसे में टोल टैक्स चुकानें का कोई औचित्स ही नही बनता। करनाल जिले के बीच में यह टोल लगाया गया है, जो कि पूरी तरह से गलत हैं। क्योंकि लोगों को जिला प्रशासन से मिलने के लिए कई कई बार आवागमन करना पड़ता हैं। यह टोल प्लाजा जिले की सीमा पर लगना चाहिए था।  वे इस मुद्दे पर लोगों के साथ हैं। यदि लोग चाहेंगे तो वे टोल के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...