10000

Friday, 8 June 2018

मीडिया का दायित्व बहुत बड़ा होता हैं। जब हम खबरों को पढ़ते है तो कई तरह के विचार मन में आते हैं:कल्याण



घरौंडा : 8 जून ,प्रवीण कौशिक
मीडिया का दायित्व बहुत बड़ा होता हैं। जब हम खबरों को पढ़ते है तो कई तरह के विचार मन में आते हैं।
उक्त विचार आज हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन के अवसर पर कहे।
मिडिया क्लब घरौंडा के पदाधिकारियों को मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद विधायक कल्याण ने मीडिया सेंटर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही परिसर में पक्षियों के लिए जल व अन्न पात्र भी रखें गए। 
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे हेफैड चेयरमैन एवं हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण मीडिया सेंटर पहुंचें। यहां पहुंचनें पर प्रैस क्लब घरौंडा के संरक्षक तेज बहादुर टिक्कु, प्रधान महिंद्र सिंह, महासचिव जयभगवान सैन, कोषाध्यक्ष सुशील कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान हरिकृष्ण आर्य व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक हरविंद्र कल्याण का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक कल्याण ने फीता काटकर मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। विधायक कल्याण मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सभास्थल पर पहुंचें। विधायक हरविंद्र कल्याण ने प्रैस क्लब के पदाधिकारियों को बधाई दी। 

कल्याण ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं, जो एक आईनें का काम करता हैं। मीडिया की कई खबरें आलोचना भरी होती है तो कई समाज को जागरूक करने वाली होती हैं। मीडियाकर्मी अपने कर्तव्यों का सही तरह से निर्वहन करती है, जोकि बहुत ही जरूरी हैं। वहीं प्रैस क्लब के प्रधान महिंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पत्रकारों के हित में कई अच्छे फैसले लिए हैं। उपमंडल स्तर पर मीडिया सेंटर बनाए जाने से पत्रकारों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं पत्रकारिता से संबंधित कार्यो में भी तेजी आएगी। घरौंडा में मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पर विधायक हरविंद्र कल्याण बधाई के पात्र हैं। उनके नेतृत्व में आज एक ऐतिहासिक शुरूआत हुई हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक कल्याण को प्रैस क्लब घरौंडा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल, एमई अक्षय भारद्वाज, जेई नवीन धीमान,चेयरमैन रमेश बैरागी, उपचेयरमैन सुरेंद्र जैन, प्रवीण कौशिक,विवेक राणा,  कमल धीमान, सुभाष सिसोदिया,  जयभगवान अत्री, पुरूषोतम शर्मा, राजपाल प्रेमी,  प्रशांत शर्मा, नरेंद्र लाठर, दिलवाग, सुरेंद्र, पूर्व पार्षद कुलदीप राणा, पार्षद रामसिंह, पंकज गुलाटी, अमरिक सिंह, ओंकार शर्मा, विक्रमजीत सिंह व विभिन्न सरपंच एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 





No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...