10000

Monday, 11 June 2018

हसनपुर रोड पर एक कलयुगी पुत्र ने अपने की पिता की हत्या की

घरौंडा: 11 जून ,प्रवीण कौशिक
नई अनाज मंडी घरौंडा के पीछे हसनपुर रोड पर एक कलयुगी पुत्र ने अपने की पिता की हत्या
कर दी। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर पुत्र के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। आरोपी फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। 
बीते रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे रणधीर उर्फ धीरा (45 वर्ष) शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसकी पत्नी सरोज के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान रणधीर के पुत्र अभिषेक उर्फ सोनू (18 वर्ष) ने घर में पड़ा फावड़ा उठाया और अपने पिता के सिर में मारा। लहूलुहान अवस्था में उसे घरौंडा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया। कल्पना चावला अस्पताल में डॉक्टरों ने रणधीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक रणधीर की पत्नी के ब्यान पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। सोनू की गिरफ्तारी नही हो सकी हैं। कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही पिता की हत्या के बाद मौहल्ले में सनसनी फैल गई। 
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला सरोज की शिकायत पर वाल्मीकि मौहल्ला निवासी 18 वर्षीय अभिषेक उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...