घरौंडा : प्रवीण कौशिक
नॉथ जोन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की रेकिंग में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी द्वारा सम्मानित किया। इस अवार्ड को एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में पहुंचें नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल ने प्राप्त किया।
गौरतलब है कि गत 16 मई को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस के अवार्ड की घोषणा की थी। जिसके बाद नगरपालिका घरौंडा ने शहरवासियों उनके सहयोग के लिए बधाई दी थी। नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया था कि स्वच्छता को लेकर नगरपालिका घरौंडा ने नार्थ जोन में पहला और राष्ट्र स्तर पर तीसरा स्थान पाया है। इन अवार्डो की विभिन्न कैटेगरियों में केवल घरौंडा नगरपालिका को ही एक अवार्ड मिला है।
केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी की घोषणा के बाद भोपाल के इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों, जिलों व उपमंडल स्तर पर स्वच्छता में बेस्ट पॉजिशन हासिल करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया। बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवार्ड हासिल करने वाले उपमंडल घरौंडा की ओर एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता व नपा सचिव देवेंद्र नरवाल इंदौर कार्यक्रम में पहुंचें। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरौंडा एसडीएम व अन्य अधिकारियों को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवार्ड देकर सम्मानित किया।
एसडीएम मो. इमरान रजा ने कहा कि इस अवार्ड का श्रेय शहर की आवाम और कर्मचारियों के अथक परिश्रम को जाता हैं। जिन्होंने घरौंडा को स्वच्छता की रेंकिंग में सबसे आगे खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता ज्यों की त्यों बनी रहे। इसके लिए कार्य किए जाएंगे। वहीं नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल व साथ पहुंचें स्वच्छता के ब्रांड एम्बेस्डर डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शहरवासियों को बधाई दी हैं।
फोटो केप्शन-भोपाल के इंदौर में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस के अवार्ड से सम्मानित करते हुए हुए मंत्री तथा अवार्ड के साथ एसडीएम व अन्य
No comments:
Post a Comment