10000

Monday, 4 June 2018

घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिल रही है मरीजो को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

सर्जरी विशेषज्ञ डा०अजय छिक्कारा लोगों के लिए हो रहे है वरदान साबित 
घरौंडा 4 जून,प्रवीण कौशिक
घरौंडा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों में अपनी जगह बना रहा है। प्रतिदिन सैंकड़ों लोग यहां पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने आते है।  इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विधायक हरविन्द्र कल्याण के प्रयासों से अधिक्तर सुविधाएं मिलनी आरम्भ हो गई है। अब इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑप्रेशन की भी सुविधा है। ऑपे्रशन सुविधा के बाद क्षेत्र के दर्जन गांव के लोगों को अब करनाल व पानीपत जैसे शहरों के प्राईवेट अस्पतालों में ऑप्रेशन करवाने नहीं जाना पड़ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए कईं मरीजों ने बताया कि ऑपे्रशन के लिए डॉक्टर अजय छिक्कारा का कार्य काफी सराहनीय है,जब से ऑप्रेशन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा डॉक्टर को अस्पताल में भेजा गया है,तब से गरीब परिवारों के लिए यह वरदान साबित हो रहा है। 
पुंडरी गांव के कृष्ण कुमार ने बताया कि मैं गरीब परिवार से संबंध रखता हूं,मेरी पत्नी को लीवर की बीमारी थी। मैंने पत्नी के ईलाज के लिए कईं प्राईवेट अस्पतालों में सम्पर्क किया,तो डॉक्टरों ने ईलाज के लिए करीब 5 लाख रूपये की मांग की जो कि मेरी हैसियत से बाहर था। जब मैंने घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए डॉक्टर छिक्कारा के बारे में सुना तो मैंने डॉक्टर से सम्पर्क किया,तो डॉक्टर ने मेरी पत्नी के स्वास्थ्य की जांच के तुरंत बाद कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं हरियाणा सरकार द्वारा यहां पर सभी चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क है। मैं इनका ऑप्रेशन करने के लिए सक्षम हूं और कुछ ही दिन के बाद डा०छिक्कारा ने मेरी पत्नी का ऑप्रेशन कर दिया,अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर हमारे लिए वरदान साबित हुआ है। 
इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर अजय छिक्कारा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे सर्जरी के विशेषज्ञ है,उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए। यहां पर अधिक्तर जरूरतमंद आते है और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है तथा यह मेरा कत्र्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि अब घरौंडा में ऑप्रेशन के लिए नारायणगढ़ तक के लोग अपने स्वास्थ्य की जांच अथवा ऑप्रेशन करवाने आते है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी पोस्टिंग नारायणगढ़ में थी। मार्च में वह घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए,उन्होंने अब तक करीब 25 मेजर और 45 माईनर ऑप्रेशन किये है,जिनमें हार्निया,बच्चादानी,रसौली,पत्थरी का ऑप्रेशन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जब लोग ठीक होते है तो उन्हें संतुष्टि होती है। यह उनके लिए उपलब्धि भी है।    

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...