10000

Saturday, 23 June 2018

बसताड़ा टोल पर साढ़े 3 साल बीतने पर भी नही है सुविधाएँ,


घरौंडा : 23 जून 
साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी टोल अधिकारियों की लापरवाही के चलते वाहन चालक केंटिन व पार्किंग जैसी सुविधाओं से महरूम है। वाहन चालकों को पीने के पानी के लिए भी प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा हंै। जोकि अपने मनमाने भाव से पानी व खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
बसताडा टोल प्लाजा का निर्माण हुए लगभग साढ़े तीन साल हो चुके है। टोल प्लाजा के निर्माण के समय वाहन चालकों के लिए कई प्रकार की सुविधा देने का भी एजेंडा तैयार किया गया था। सूत्रों के अनुसार टोल पर टॉयलेट, केंटिन, वाहन पार्किंग सहित अन्य सुविधा दी जानी थी। लेकिन टोल अधिकारी केवल लोगों से टोल वसूलने में व्यस्त नजर दिखाई दे रहे हैं। वाहन चालकों के लिए फिलहाल कोई खास सुविधा नहीं दी जा रही हैं। लगभग पिछले छह मास से वाहन चालकों के लिए टॉयलेट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। अभी तक वाहन चालकों के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय वाहन पार्किंगके लिए कोई ठोस व्यवस्था नही की गई है। जिससे वाहन चालक हाइवे पर ही अपने वाहन खड़े कर देते है। हाइवे पर वाहन खड़े करने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता हैं। टोल पर वाहन चालकों के लिए चाय, कॉफी, स्नेक व अन्य खाद्य सामग्री की कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं और न ही वाहन चालकों को आराम करने के लिए कोई व्यवस्था हो पाई है। हालांकि टोल निर्माण के समय जो वाहन चालकों को सुविधा दी जानी थी, उसकी पूरी तरह से सूची नही मिल पाई है, लेकिन इतना जरूर है कि जब टोल अधिकारियों से केंटिन, पार्किंग, शौचालयों व अन्य सुविधाओं की बात हुई हैं, तो उन्होंने स्वीकारा है कि टोल पर वाहन चालकों के लिए कुछ सुविधाएं दी जानी थी, लेकिन किसी कारणवश वे सुविधा अभी तक नही जा सकी है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही वाहन चालकों के लिए हर प्रकार की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा और प्रपोजल तैयार की जा रही है।
क्या कहते है वाहन चालक-
वाहन चालकों से टोल पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारेे में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि टोल कम्पनी करोड़ों रूपए टोल की एवज में वसूल रही है, लेकिन किसी प्रकार की सुविधा देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि टोल पर वाहनों के लिए पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नही है। जिससे वाहनों को हाइवे पर खड़ा करना पड़ रहा है। जिससे एक्सिडेंट का खतरा बना रहता है। टोल पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नही है। उन्होंने बताया कि टोल निर्माण के समय वाहन चालकों को सुविधा देने की प्रपोजल तैयार की गई होगी, लेकिन आज तक वाहन चालकों को उस प्रपोजल पता तक नही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय अगर कोई वाहन निकालना होता है, तो टोल कम्पनी के पास उसको निकालने के लिए कोई व्यवस्था नही है। उन्होंने कहा कि अगर कम्पनी वाहन चालकों से टोल वसूलती है, तो उन्हें सुविधा भी देनी चाहिए।
क्या कहते है डीजीएम-
टोल कंपनी डीजीएम संजय माथुर ने बताया कि बसताडा टोल पर टॉयलेट की व्यवस्था कर दी गई है, तथा दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी तक चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नही हो पाई है। जिसकी व्यवस्था शीघ्र ही कर देंगे। वही टोल पर खाने-पीने की व्यवस्था पर कहा कि इसके लिए भी वे प्रपोजल तैयार कर रहे है और शीघ्र ही इसकी व्यवस्था करवाएंगें। टोल पर पार्क जैसी सुविधा देने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधा देना उनकी प्रपोजल में नही है। 
फोटो केप्शन-बसताडा टोल प्लाजा 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...