10000

Monday, 11 June 2018

ददलाना गांव के सरपंच पर फायर किये।

घरौंडा : 11 जून प्रवीण कौशिक
ददलाना ग्राम पंचायत की 49 एकड़ भूमि पर कब्जा करने आए गगसीना गांव के लोगों ने ददलाना गांव के सरपंच पर फायर
कर दिया। सरपंच पर फायर किए जाने की सूचना मिलते ही घरौंडा व मुनक पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक भूमि पर कब्जा करने आए सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ददलाना गांव के सरपंच दीपक कुमार की शिकायत पर छह व्यक्तियों को नामजद करते हुए 100-150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी हैं। 
ददलाना गांव के सरपंच दीपक कुमार ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत की 49 एकड़ भूमि डेरा कापड़ों के पास हैं। जो हर साल ठेके पर बोली करवाकर छोड़ी जाती हैं। इस बार यह जमीन मेजर पुत्र अवतार सिंह ने बोली पर ली। मेजर सिंह दोपहर करीब 12 बजे खेतों में गया तो वहां 100-150 आदमी ट्रैक्टर समेत घुसे हुए थे। यह देख उसने मुझे फोन किया। मैं स्वयं गांव से संजय, रणबीर, भूपेंद्र, के साथ मौके पर पहुंचा। वहां हमने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने धान की पौध में ट्रैक्टर घुसा कर सारी पौध बर्बाद कर दी। जब हमने रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने हमारी तरफ बंदूक तान दी और फायर कर दिया। उन सभी लोगों के हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी व अन्य हथियार थे। पुलिस ने सरपंच के ब्यान पर कर्मसिंह, धर्मसिंह, बलविंद्र, जसबीर, महावीर व कन्नू को नामजद करते हुए 100-150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
जान से मारने की दी धमकी-
ददलाना गांव के सरपंच दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भूमि पर कब्जा करने आए लोगों ने हथियारों के साथ फायर करते हुए उन्हें धमकी दी कि इस जमीन में दोबारा घुसे तो जान से मार देंगे और हमारा रास्ता रोकने लगे। सरपंच ने बताया कि उन्होंने तुरंत घरौंडा पुलिस व एसपी करनाल को फोन किया, लेकिन प्रशासन के मौके पर पहुंचनें से पहले ही ये लोग वहां से हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। 
वर्जन-
ददलाना गांव के सरपंच दीपक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नही हो सका हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-मनोज कुमार, एसएचओ, घरौंडा। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...