10000

Saturday, 16 June 2018

कल्याण---टोल पर घरौंडा हल्के के लोगो का टोल माफ़ किया जाये या टोल को स्थानांतरित किया जाये


विधायक कल्याण ने टोल मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री की लिखा पत्र

घरौंडा,प्रवीण कौशिक
घरौंडा विधायक व् हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़गरी को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि घरौंडा हल्का की जनता को मात्र 10 किलोमीटर की दुरी पर पानीपत टोल व 4 किलोमीटर करनाल की और बसताड़ा टोल पर टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है। बसताड़ा टोल अब तक फ्री चल रहा था कि अब घरौंडा वासियों पर पास थोपा जा रहा है। घरौंडा का जिला करनाल होने के कारण दिन भर में कई बार लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए करनाल आना जाना पड़ता है। जिससे उन्हें बार बार टोल टैक्स देना पड़ेगा। अतः या तो टोल घरौंडा की जनता के लिए पहले की तरह फ्री किया जाये या इसे

यहां से स्थानांतरित किया जाये।।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...