10000

Thursday, 30 March 2017

सरकार बिना किसी भेदभाव के करवा रही है एक समान विकास:कल्याण।


चेयरमैन ने किया घरौंडा क्षेत्र के पांच गांवों का दौरा और  गांवों में
की करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की घोषणा।


घरौंडा:प्रवीण कौशिक
क्षेत्र के लोगों को सरकार की नीतियों के तहत और सामाजिक तरीके से सेवा
करना अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। ईमानदारी और लगन के साथ क्षेत्र में
सेवा का कार्य जारी है और इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। यह बात वीरवार को
हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा के
गांव डबरकी कलां में गांववासियों को सम्बोधित करते हुए कही। इसके उपरांत
विधायक ने घरौंडा क्षेत्र के पांच गांवों का दौरा किया तथा अनेक
विकासात्मक घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य समाज
के हर वर्ग को सरकार की नीतियों से लाभान्वित करना है और इस दिशा में
जनता के सहयोग से सरकार को हर क्षेत्र में सफलता भी मिल रही है। उन्होंने
कहा कि घरौंडा हल्के के विकास के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं, विकास
कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
        विधायक ने कहा कि समय की सुई के साथ विकास का पैमाना अपनी पूरी
पराकाष्ठा पर है, सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, किसी
क्षेत्रवाद, धर्मवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिए बिना सरकार सभी के हित के
लिए  कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लगभग अढ़ाई वर्ष के
समय में सरकार ने घरौंडा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए हैं, आने
वाले समय में विकास की दृष्टि से हरियाणा में घरौंडा क्षेत्र की पहचान
अलग ही होगी। उन्होंने कहा कि घरौंडा को उपमंडल का दर्जा देकर सरकार ने
अपना वायदा पूरा किया है। विकास कौशल में बच्चों को आगे बढ़ाने के
दृष्टिगत  बसताड़ा गांव में आधुनिक आईटीआई का निर्माण करवाया जाएगा।
कोहंड और बजीदा जाटान में लोगों की यातायात की सुविधा के लिए रेलवे ब्रिज
बनवाए जाएंगे तथा जल्द ही घरौंडा वासियों की बहुत पुरानी मांग को पूरा
करते हुए बस स्टैंड का निर्माण भी करवाया जाएगा, इस दिशा में प्रयास जारी
हैं।
        इस मौके पर उन्होंने बताया कि गांव डबरकी कलां में अब तक सरकार
द्वारा लगभग 36 लाख रूपये के विक ास कार्य करवाए जा चुके हैं और शीघ्र ही
गांव में पानी की निकासी के लिए थ्री पोंड सिस्टम भी बनवाया जाएगा। इनके
अतिरिक्त उन्होंने गांव में लगभग 16 लाख रूपये की लागत से अन्य विकास
कार्य करवाने की घोषणा भी की तथा गांव में सामुदायिक केन्द्र व खेल
स्टेडियम बनवाने की बात कही। इसके उपरांत उन्होंने डबरकी खुर्द गांव में
पहुंचकर विकास कार्यों के लिए 32 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
        इसके तुरंत बाद विधायक गांव सुभरी पहुंचे जहां उन्होंने
गांववासियों की लम्बित मांगों को पूरा करते हुए गांव में सामुदायिक
केन्द्र,फाईव पोंड सिंस्टम, बंजारा  व ब्राह्मण चौपालें, शमशानघाट की चार
दीवारी बनवाने  तथा विभिन्न गलियों को पक्का करवाने के लिए 9 लाख रूपये
देने की घोषणा की। उन्होंने गांव के पुराने तालाब को     पुरातत्व विभाग
से विकसित करवानेे  और सौंदर्यकरण प्रदान करने की बात कही।    सुभरी गांव
में जनसभा को सम्बोधित करने उपरंात विधायक सरफाबाद माजरा गांव में पहुंचे
जहां उन्होंने खेल स्टेडियम के लिए 20 लाख, ब्राह्मण चौपाल के लिए 6 लाख,
गांव में पानी की निकासी के लिए 30 लाख तथा गांवों के रास्तों के लिए 20
लाख रूपये देने की बात कही तथा गांव में कश्यप चौपाल बनवाने की भी घोषणा
की।
        इस मौके पर  करनाल सहकारी शुगरमील के वाईस चेयरमैन पवन
कल्याण,ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी, एडवोकेट धीरज कुमार
खरकाली,महमदपुर के सरपंच सत्यवान,नलीखुर्द के सरपंच नरेश कुमार, सुभरी के
सरपंच संदीप,माजरा के सरपंच सोहन लाल, हरिओम, जोगिन्द्र राणा,  संजय
खैंची, गुलाब कश्यप तथा बीडीपीओ करनाल नरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि यमुना के साथ लगते गांवों से लेकर
डबरकी कलां,डबरकी खुर्द, माजरा,सुभरी, खेड़ा व फूसगढ़ होते हुए करनाल शहर
को आने वाली मुख्य सडक़  को भी चौड़ा करवाया जाएगा जिससे आमजन को यातायात
में सुविधा होगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...