10000

Thursday, 30 March 2017

सरकार हर प्रकार के प्रदूषण के खिलाफ सजग है एवं इस के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है: हरविद्र

सरकार हर प्रकार के प्रदूषण के खिलाफ सजग है 
एवं इस के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है: हरविद्र

घरौंडा:प्रवीण कौशिक
वीरवार को यमुना नदी के कुंडा घाट पर मत्स्य विभाग करनाल के सौजन्य से
नदी नहरों में मछली सरंक्षण के उद्देश्य से मछली पुनर्वासन एवं मत्स्य
किसान जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घरौंडा
विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं चेयरमैन हैफेड हरविद्र कल्याण ने बतौर
मुख्यातिथि भाग लिया और यमुना नदी में मछली बीज प्रवाहित किया।
         विधायक ने  इस मौके पर उपस्थित मत्स्य किसानों को अपने संबोधन
के  माध्यम से आश्वश्त किया कि सरकार हर प्रकार के प्रदूषण के खिलाफ सजग
है एवं इस के उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों क ो जागरूक
करते हुए कहा कि हमें परंपरागत खेती के साथ साथ अन्य सहायक धंधों खासकर
मछली पालन को भी अपनाना होगा और विभाग को इस कार्य हेतु लोगों को
प्रोत्साहित भी करना होगा ताकि हमारे इर्द- गिर्द मौजूद सभी प्राकृतिक
एवं कृत्रिम जल संसाधनों का इस्तेमाल कर बढ़ती जनसंख्या की खाद्य आपूर्ति
 हो सके तथा किसान अपनी आय में वृद्धि कर सके।
        कार्यक्रम में एन0डी0आर0आई0 के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दलीप गोसाईं
ने दूषित होती नदी-नहरों की दयनीय हालात पर चिंता जाहिर करते हुए जल एवं
जलीय जीवों के सरंक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत करार दिया। उन्होंने
बताया कि आज जल के बीच उपलब्ध खाद्य आहार श्रृंखला पूर्णत दरुस्त न होने
के चलते नदी नहरों की तली में जैविक लोड़ बढऩे से वहां का दम घोटू
वातावरण जलीय जीवों की जान के लिए आफ़त बन गया है। उन्होंने विभाग के
पुनर्वासन कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस कदम को भविष्य के लिए कारगर
बताया। डॉ गोसाईं ने उपस्थित मत्स्य पलकों को मत्स्य सरंक्षण पर शपथ
दिलवाते  हुए उनसे अपील की कि हर मत्स्य किसान सुनिश्चित करे कि वो अपनी
उपलब्धता एवं सामथ्र्य के अनुरूप अपने समीप के जल क्षेत्र में मछली बीज
सरंक्षण हेतू मछली बीज जल में प्रवाहित करेंगे ताकि जलीय सम्पदा को
बरकरार रखा जा सके।  कार्यक्रम में मौजूद मत्स्य हैचरी संचालकों में से
तीन  रमेश, राजेन्द्र कुमार एवं सुशील कुमार ने पांच -पांच लाख मछली बीज
नजदीक की नदी या नहर में प्रवाहित करने का आश्वाशन दिया । कार्यक्रम में
मौजूद डॉ कुलबीर सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक  ने मछली पालन को भविष्य की खेती
बताते हुए इसे अपनाने पर बल दिया ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध
हो सके।
        कार्यक्रम में उपस्थित जिला मत्स्य अधिकारी  आत्मा राम ने
उपस्थित मत्स्य किसानों को विभागीय योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज विभाग सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार मत्स्य
पालकों को समय समय पर प्रशिक्षण एवं अनुदान उपलब्ध करवाता है।
            कार्यक्रम में जिला के 9 प्रगतिशील मत्स्य पालकों एवं हैचरी
संचालकों को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम को मत्स्य फार्म
प्रबंधक ज्योतिसर चंद्र शेखर शर्मा,  अजय सिन्हा मत्स्यधिकारी,  दिलबाग
सिंह गुराया मत्स्य अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पवन
कल्याण वाइस चैयरमेन शुगर मिल करनाल,  विख्यात एवं नवीन तकनीकी से मत्स्य
पालन करने वाले प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह,  राजिंद्र,  जितेंद्र,
सुनील विज, सुशील कुमार, रमेश, महिंद्र सिंह,  शैलेंदर, प्रीतम सिंह,
रेशम सिंह, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...