10000

Tuesday, 28 March 2017

भाजपा के किसान मोर्चा के घरौंडा ब्लाक की कार्यकारिणी की घोषणा हुई

भाजपा के किसान मोर्चा के घरौंडा ब्लाक की कार्यकारिणी की घोषणा हुई
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
आज भाजपा ब्लाकाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के कार्यालय मे शहीदी दिवस पर जिलाध्यक्ष सतीश राणा,प्रवक्ता कर्ण सिंह संधू, मिडिया प्रभारी संदीप पानू , ब्लाकाध्यक्ष तरसेम राणा, महामंत्री प्रवीन शर्मा रसीन,घरौंडा ब्लाकाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान कमलजीत शर्मा, महामंत्री अंकित जैन, उपाध्यक्ष अनिल ठकराल व अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा के किसान मोर्चा के ब्लाकाध्यक्ष तरसेम राणा ने आज यहां  घरौंडा ब्लाक की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा उन्होने जिलाध्यक्ष सतीश राणा से सलाह मशवरा करने के बाद की है।
भाजपा किसान मोर्चा की घरौंडा ब्लाक की कार्यकारिणी मे ब्लाक के लगभग हर गांव से प्रतिनिधित्व दिया गया। जिसमे प्रवीन शर्मा रसीन व कुलदीप राणा को महामंत्री,सुरेन्द्र सिंह व 4 अन्य को उपाध्यक्ष,राम दयाल व 4 अन्य को सचिव,सुनील को मिडिया प्रभारी,व कुलदीप सिंह को कोषाध्यक्ष के साथ लगभग दो दर्जन कार्यकर्तां कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये।

जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि आज शहीदी दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा उन शहीदों को नमन करता है जिन्होने देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया। जो सदैव युवा वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।  इसी मौके पर आज किसान मोर्चा घरौंडा ब्लाक की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...