10000

Wednesday, 29 March 2017

भारतीय संस्कृति और भारतीय प्रकृति में नारी का विशेष स्थान है--राज्यपाल-


PARVEEN KAUSHIK
भारतीय संस्कृति और भारतीय प्रकृति में नारी का विशेष स्थान है--राज्यपाल-
करनाल 29 मार्च,
हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय प्रकृति में नारी का विशेष स्थान है। यहीं कारण है कि पूरे देश में महिलाओं के लिए लेडिज़ फस्र्ट कहते हुए उन्हेंं आगे बढ़ाया जाता है। वे बुधवार को स्थानीय नूर महल होटल में जनता टीवी द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने हरिभूमि अखबार के संस्थापक स्वर्गीय श्री मित्रसेन आर्य जी के चित्र पर पुष्प आर्पित करके व दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। 
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी को पूजा जाता है। भारतीय संस्कृति में मनुष्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती, शक्ति याचना के लिए मां दुर्गा तथा जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करता है लेकिन आज के भौतिकवाद के युग में इन मूल्यों में कमी आई है और मनुष्य धन प्राप्ति की होड़ में लग गया है, जो बेहद दुखद है। हमें अपनी संस्कृति को उत्कृष्ट स्थान पर लेकर जाना है तो हमें अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए अपने व्यवहार, आचरण, सोच व संकल्प में नारी को सम्मान देने का प्रण करना होगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा और परिवार सुखी होगा, देश सुखी होगा। 
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि देश और प्रदेश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना अनिवार्य है। सरकार महिलाओं की स्थिति व लिगांनुपात सुधारने के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत हरियाणा प्रदेश से ही की थी तब प्रदेश का लिगांनुपात एक हजार लडक़ों की तुलना में 870 था, पिछले लगभग 2 वर्षों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान की सफलता के बाद लिगांनुपात बेहतर सुधार हुआ है और यह एक हजार लडक़ों की तुलना में 938 हो गया है। यहीं नही प्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी जिलों में महिला थानों की भी स्थापना की गई है और साथ ही बेटियों को आगें बढाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपने विचारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और महिला उत्थान पर जोर दिया। 
इस मौके पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौहान, जगमोहन आनन्द, अशोक भंडारी, जनता टीवी के चीफ एडिटर हिमांशु द्विवेदी, सीईओ दीपक अरोडा, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड, पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंघावा, करनाल के एसडीएम योगेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
बाक्स :-जिन महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान।
इस मौके पर महामहिम राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी ने कविता अशोक को विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए, डा. प्रभजोत कौर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए, संजना कालडा को सांैदर्य एवं फैशन के क्षेत्र में योगदान के लिए, निर्मला श्योराण को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, गीताजंलि को विशेष श्रेणी पुरस्कार, अनिता कुंडू को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, डा0 ज्योति जुनेजा को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए, अनिता शाब्दीश को कला को बढ़ावा देने के लिए, डा0 रोहिणी अग्रवाल को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए, सुनिता मल्हान को विशेष श्रेणी पुरस्कार तथा डा0 ज्योति मलिक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...