सामाजिक बुराईयों को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए आर्य समाज व महर्षि दयानन्द की नीतियों पर चलने का आह्वान किया।
पूरे भारत से आर्य जगत के विद्वानों ने घरौंडा पहुंच कर वैद्विकता का किया प्रचार
घरौंडा, प्रवीण कोशिक
आर्य समाज घरौंडा का स्थापना शताब्दी समारोह शुक्रवार को नई अनाज मंडी घरौंडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ
संसार के सबसे श्रेष्ठ कार्य यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के श्रम एंव रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण, सम्मानीय अतिथि के रूप में सार्वदेशिक आर्य सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने व विशिष्ठ अतिथि के रूप में आर्ष गुरूकूल नलवी खुर्द के संस्थापक स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती व गुरूकूल घरौंडा के आचार्य डा.देवव्रत ने भाग लेकर लोगों को सामाजिक बुराईयों को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए आर्य समाज व महर्षि दयानन्द की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थापना शताब्दी समारोह में वैद्विक व
सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली पांच महिलाओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी समर्पण देव, आर्यवीर अरविन्द्र शास्त्री, आचार्य डा.जयनेन्द्र आर्य, विदूषि अंजलि आर्य, संगीता आर्य, कुलदीप आर्य, मोहित शास्त्री, महेन्द्र आर्य, आर्य समाज घरौंडा संरक्षक सुभाष आर्य, रणधीर शास्त्री, प्रधान जयप्रकाश आर्य, महामंत्री दिलबाग आर्य, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र आर्य, महेन्द्र जांगड़ा, संजीव वैद्विक, देव धीमान, आर्य वीर दल प्रधान रणदीप आर्य, शिवकुमार, महिपाल मुणक, गुरूदेव आर्य, रमेश आर्य, सुभाष मंचूरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment