10000

Friday, 15 March 2019

करनाल से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं शर्मा ?


       करनाल के पूर्व काग्रेंसी सांसद अरविन्द शर्मा के भाजपा मे शामिल होने से समर्थकों मे भारी खुशी
करनाल: प्रवीण कोशिक
आज डॉ अरविन्द शर्मा की उन अटकलों पर विराम लग गया कि अरविन्द शर्मा किस पार्टी मे जायेंगे या आजाद के तौर पर करनाल से मैदान मे आ सकते हैं क्योकि आज ठीक होली व चुनाव से पहले शर्मा ने भाजपा मे पदार्पण कर सभी अटकलों पर फुल स्टाप लगा दिया है। ओर पूर्व काग्रेंसी सांसद शर्मा अब की बार की होली भाजपा के साथ खेलेंगी। वहीं शर्मा के समर्थकों मे भारी खुशी है। आपकों बता दें कि शर्मा पिछले कई महीनों से भाजपा के नेताओं के सम्पर्क मे थे। कयास लगते रहे कि शायद शर्मा भाजपा मे जा सकते हैं। ओर आज
उन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग गया। उन्होने ख्ुाद एक ब्यान मे कहा  है कि जीन्द उपचुनाव मे भी वे भाजपा के लिये काम कर चुके हैं। वहीं अरविन्द शर्मा दो बार करनाल से सांसद रह चुके हैं। पिछले 15 सालों से वे करनाल क्षेत्र मे जन जन तक पंहुच कर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।  लोकप्रिय क्षेत्र के बारे मे उनका लोकप्रिय क्षेत्र करनाल ही है।
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से भाजपा के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने कमल का फूल थाम लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। अरविंद शर्मा कांग्रेस पार्टी की तरफ से 15वीं लोकसभा में करनाल से सांसद रह चुके हैं।
  अरविंद शर्मा का राजनीतिक कैरियर-
डॉ अरविंद शर्मा के राजनीतिक कैरियर के तौर पर उन्होंने 1996 में 11वीं लोकसभा के चुनाव में सोनीपत सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा  था। इसमें उनकी जीत हुई थी। इसके बाद वे शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष रहे और रोहतक लोकसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वहां से वे हार गए। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पार्टी से उन्होंने करनाल लोकसभा से 2004 और 2009 में चुनाव लड़ा। दोनों बार जीत हासिल की, तीसरी बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अश्विनी चोपड़ा ने उनके विजयरथ को रोक दिया।
फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बसपा ज्वॉइन की। बसपा की ओर से अरविंद शर्मा ने विधानसभा चुनाव 2014 लड़ा, लेकिन इसमें भी वे हार गए। उसके बाद शर्मा ने बसपा भी छोड़ दी और इन दिनों वे किसी पार्टी के सदस्य नहीं थे। लेकिन अब अचानक भाजपा ज्वॉइन करने से लोकसभा चुनाव 2019 का मुकाबला थोड़ा और रोमांचक हो सकता है।
इस सम्बध मे लोगों से हुई बातचीत मे सामने आया कि भाजपा मे टिकटार्थियों की लम्बी लाईन नजर आ रही थी शर्मा की मजबुती व इनकी जनहित छवि को देखते हुये भाजपा अगर शर्मा पर करनाल से दाव खेलती ह ैतो शर्मा को उनकी छवि का फायदा मिलने की सम्भावनाये जताई गई है। करनाल का चुनाव रोमांचक हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...