स्थापना दिवस पर नई अनाज मंडी घरौंडा में होगा समारोह का आयोजन
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
शुक्रवार को नई अनाज मंडी घरौंडा में आयोजित किया जाएगा। आर्य समाज घरौंडा के सदस्यों की रविवार को स्थापना शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर आर्य समाज भवन घरौंडा में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद आर्य समाज घरौंडा के महामंत्री दिलबाग आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 15 मार्च को आयोजित घरौंडा आर्य समाज की स्थापना के सौ वर्ष पूर्व होने पर नई अनाज मंडी घरौंडा में आर्य समाज घरौंडा के वार्षिक उत्सव के चौथे व समापन दिवस पर एक विशाल प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अध्यक्ष पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण, सम्मानीय अतिथि के रूप में हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द जी,इसके अलावा विशेष रूप से समारोह में भारतीय विदेश निति परिषद के अध्यक्ष डा.वेद प्रताप वैद्विक, महर्षि दयानन्द आर्ष गुरूकूल नलवी खुर्द के संस्थापक स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती जी, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश जी, रिटायर्ड़ आई.ए.एस.डा.रामभक्त लांगयान शामिल होंगे।
समारोह में घरौंडा क्षेत्र से व अन्य क्षेत्रों से आर्य समाज ओर महर्षिद दयानन्द से जुड़े लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ 15 मार्च सुबह 8 बजे हवन यज्ञ से किया जाएगा व इसके बाद देश भर से आए प्रसिद्व भजनोपदेशक व विद्वानों द्वारा अपनी प्रस्तुति देेते हुए लोगों को वैद्विकता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान मास्टर जयप्रकाश आर्य, संरक्षक सुभाष आर्य, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र आर्य, संजीव आर्य, सुभाष राणा, सुभाष ऐंचला, महेन्द्र आर्य, शिव कुमार आर्य, आर्य वीर दल प्रधान रणदीप आर्य, विनो भाटिया सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment