10000

Sunday, 7 May 2023

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन


 विकास सिंगला अध्यक्ष व कपिल धीमान सचिव मनोनीत

 घरौंडा, प्रवीण कौशिक                                    

      भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में गरिमामयी उपस्थिति एवं मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा हरियाणा एवं पूर्व उपाध्यक्ष व निदेशक हरियाणा ग्रंथ अकादमी, पंचकुला हरियाणा, मुख्य अतिथि  कनिष्क गुप्ता, एम.डी., लिबर्टी ट्रेंडस, घरौंडा के प्रतिनिधि  अंकित मुंजाल एवं सम्माननीय अतिथि नवीन बंसल, एम. डी., बंसल पैकर्स (इंडिया), करनाल रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में  धीरज भाटिया (प्रांतीय अध्यक्ष भा.वि.प., हरियाणा उत्तर) और दायित्व प्रदाता  कपिल गुप्ता (प्रांतीय महासचिव भा.वि.प., हरियाणा उत्तर) मौजूद रहे।


 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से किया गया। मंच सज्जा उपरांत दो बेटियों सांची भाटिया, कनिष्का शर्मा द्वारा  गणेश वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।  मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल जी द्वारा किया गया।  

 कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय  टीम में शामिल हुए  राजेश जैन (प्रांतीय संयोजक भवन एवं ट्रस्ट) व नरेन्द्र राणा (प्रांतीय मीडिया प्रभारी) को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। निवर्तमान सचिव राधेश्याम भारतीय द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त निवर्तमान अध्यक्ष  चांद पहल ने अपने उद्धबोधन में सभी का स्वागत और सम्मान किया।        

  कार्यक्रम के द्वितीय और मुख्य चरण में प्रांतीय महासचिव एवं दायित्व प्रदाता कपिल गुप्ता द्वारा संवत 2080 वर्ष 2023-24 के लिए शाखा की नई टीम को मंच के समक्ष दायित्व दिलवाया गया। 
जिसमे  विकास सिंगला को अध्यक्ष, कपिल धीमान को सचिव, मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राधेश्याम भारतीय को उपाध्यक्ष संस्कार,  सुभाष गर्ग को उपाध्यक्ष सम्पर्क,  राकेश चुघ व  सुनील धीमान को सह-सचिव,  दीपक शर्मा व  सुमित बंसल को प्रैस-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
तदोपरांत अध्यक्ष  विकास सिंगला एवं उनकी टीम को मंचासीन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच पर शौर्यवर्धन सिंगला छोटे बच्चे ने शिव तांडव स्तोत्र कंठस्थ प्रस्तुति दी जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
            अध्यक्ष  विकास सिंगला एवं उनकी टीम द्वारा कम्यूनिटी प्रोजैक्ट के तहत जरूरतमंद महिलाओं को तीन सिलाई मशीन और एक व्हील चेयर प्रदान की गई। 
  तत्पश्चात शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी टीम का शानदार सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से 600 व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण पर छोटे बच्चे आरव गुप्ता ने अति सुन्दर कविता प्रस्तुत की।
     मुख्य अतिथि  डा. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने सभा को सम्बोधित करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दी और अपने प्रभावशाली उद्धबोधन में भारत विकास परिषद् के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करते हुए परिषद् की गरिमा के बारे बताया और घरौंडा शाखा व भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष  धीरज भाटिया ने अपने वक्तव्य में परिषद् के इतिहास पर प्रकाश डाला।

  कार्यक्रम के अंतिम चरणों में नई टीम द्वारा सभी अतिथिगण एवं निवर्तमान टीम को भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष  विकास सिंगला ने अपने उद्धबोधन में सभी अतिथिगण, निवर्तमान टीम, शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं उपस्थित सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और परिषद् को नीत नए निरंतर प्रयासों से ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय गान के बाद समारोह समाप्ति की घोषणा के साथ सभी को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में  राजेन्द्र गोयल,  दीपक जैन एवं  अजय गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
   उक्त कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख  राजेश जैन,  राजेन्द्र गोयल,  गोवर्धन सिंगला,  पंकज भटनागर,  सुरेन्द्र शर्मा व  अजय गुप्ता रहे। समारोह में परिषद् परिवार के सभी सदस्य, सभी वार्ड के पार्षदगण सहित नगरपालिका चेयरमैन  हैप्पीलक गुप्ता, पूर्व नपा चेयरमैन  सुभाष गुप्ता व  सुरेन्द्र सिंगला तथा शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...