जयपाल शर्मा को प्रदेश सचिव व मेहर सिंह संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कर्मचारी संघ बनाया गया।
घरौंडा -26 मई,डॉ प्रवीण कौशिक
आज आम आदमी पार्टी कार्यालय घरौंडा में पार्टी द्वारा घरौंडा से नियुक्त किए गए संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी।
बता दें कि आगामी लोकसभा विधानसभा की तैयारियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी में अपने पूरे प्रदेश में संगठन खड़ा कर दिया है।संगठन द्वारा घोषित की गई सूची में हल्का घरौंडा से जयपाल शर्मा को प्रदेश सचिव, रणदीप राणा को सह सचिव ,धर्म पाल राणा को लोकसभा उपाध्यक्ष, प्रेम सामरा को एस सी सेल का प्रदेश सहसचिव , लख्मी चंद को एस सी सेल का प्रदेश सहसचिव , तालीम गुज्जर को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव,
मेहर सिंह संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कर्मचारी संघ, अशोक मित्तलको ट्रांसपोर्ट सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रवीण आजाद को बी सी सेल का जिला अध्यक्ष,गौरव गोयल को इवेंट मैनेजमेंट का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।आम आदमी पार्टी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी में नियुक्ति पर शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया है।
No comments:
Post a Comment