गला काटकर हत्या का प्रयास, मरा हुआ समझकर अस्पताल में करवाया भर्ती, हालत नाजुक, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, वारदात में पार्टनर के शामिल होने की आशंकाघरौंडा: प्रवीण कौशिक
पानीपत जिले के गांव अहर कुराना में घरौंडा अनाज मंडी के एक आढ़ती की गला काटकर हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आढ़ती चेतनदेव अपने पार्टनर के साथ एक किसान से उधार की रकम लेने गया था। पीडि़त आढ़ती के परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर किसान ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने चेतन के गले को काटने के लिए तेजधार हथियार से कई वार किए। गंभीर अवस्था में आढ़ती को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आढ़ती पर हुए इस जानलेवा हमले में उसे पार्टनर के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घरौंडा निवासी चेतनदेव शर्मा की नई अनाज मंडी में सत्यवान चेतनदेव के नाम से आढ़त की दुकान है। जिसमें उसका एक पार्टनर अंकित भी उसके साथ काम करता है। अंकित डिंगर माजरा गांव का रहने वाला है। चेतनदेव ने अपने पार्टनर के मामा को करीब 80-90 लाख रुपए उधार दे रखे है। इसी रकम को वापिस लेने के लिए आढ़ती चेतनदेव व अपने पार्टनर के साथ मंगलवार की दोपहर अहर कुराना गांव में गया था। घटना के बारे में चेतनदेव के परिजन दीपक शर्मा ने बताया कि वहां पर किसान व उसके साथियों ने चेतनदेव को नशीला पदार्थ खिलाकर बेशुद कर दिया। अर्धमूर्छा की हालत में उसके गले पर तेजधार हथियार से तीन-चार वार किए। चेतन को मरा हुआ समझकर वे उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों की देखरेख में शर्मा का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में उसके पार्टनर का हाथ है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
बुधवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव डिंगर माजरा में होगा अंतिम संस्कार घरौंडा,प्रवीण कौशिक घरौंडा उपमंडल के गांव डिंगर ...
-
घरौंडा, प्रवीण कौशिक KDM स्कूल घरौंडा ने ब्लॉक में प्रथम व जिला करनाल में छठा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय...
No comments:
Post a Comment