नपा सचिव रविप्रकाश ने कहा कि नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद इस कालोनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शहर के पनौडी रोड पर काटी गई अवैध कालोनी पर नगरपालिका अधिकारी नजर रखे हुए है। तीन एकड़ में काटी गई इस कालोनी के बारे में नपा सचिव ने नोटिस भी जारी कर रखा है। अधिकारियो का कहना है कि नोटिस पीरियड खत्म होते ही अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा। वही प्रशासन व सस्ते प्लाट खरीदारों को झांसा देने के लिए कोलोनाईजरो ने कालोनी विकसित करने की रुपरेखा बदल दी है। अवैध कालोनी में प्लाटो की खरीद फरोख्त कागजी नक्शे पर होती है और खरीदारों को भरोसा दिलाया जाता है कि मकानों का निर्माण होते ही कालोनी अप्रूव्ड भी हो जाएगी।
प्रशासन की आँखों में धुल झोकने के लिए कोलोनाईजरो ने अवैध कालोनी विकसित करने का स्टाईल बदल लिया है। खेतो की भूमि पर कालोनी तैयार करने के लिए कोलोनाईजर ज्यादा खर्च नहीं करते। अवैध कालोनी में मिट्टी की कच्ची गलियाँ बनाई जाती है ऐसे में जब प्रशासन का पीला पंजा चलता है तो कोलोनाईजरो को नुकसान नही होता। कालोनाईजर नक्शा दिखाकर प्लाट बेच देते है और खामियाजा इनके झांसे में आये खरीदारों को भुगतना पड़ता है। कृषि योग्य भूमि पर काटी इस कालोनी के लिए निर्धारित किये गए रेट का खुलासा हो चूका है लेकिन यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि यहाँ कितने लोग प्लाट खरीद चुके है। हालाँकि पनौडी रोड पर काटी जा रही कालोनी का मामला पहले से ही नगरपालिका अधिकारियो के संज्ञान में है। अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन लेते हुए करीब एक सप्ताह पूर्व नगरपलिका ने भूमि मालिको व कुछ अन्य लोगो के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। लेकिन अभी तक कोलोनाईजरो की तरफ से कोई जवाब नही दिया गया है।
नपा सचिव रविप्रकाश ने कहा कि नोटिस पीरियड खत्म होने के बाद इस कालोनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
No comments:
Post a Comment