घरौंडा,प्रवीण कौशिक
नगरपालिका प्रशासन सरकार की हिदायतों को लेकर जहाँ लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ सख्त रुख भी अपना रहा हैं। ताकि इस कोरोना जैसी बीमारी से जनता को बचाया जा सके। पिछले दिनों में सरकार व प्रशासन के आदेशों व नियमों की अनदेखी करने पर दर्जन भर दुकानों को सील किया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिन व समय की कोई भी दुकानदार अगर अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। क्योंकि पैसा तो फिर भी कमाया जा सकता है सबसे पहले स्वस्थ रहना जरूरी है। इसी को ध्यान में रख कर प्रशासन कारवाही करने पर मजबूर होता है। ऐसा कहना है नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा का।
शर्मा ने घरौंडा दर्पण के मुख्य सम्पादक से एक विशेष भेंट में कहा कि लोगों को बीमारी को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए। ताकि सभी स्वस्थ रह सकें। जिन्होंने परिवार के लोगों को खोया है। उनका ये दुख असहनीय है। आगे ऐसा न हो सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। नपा प्रशासन के सभी कर्मचारी जनता की सेवा में जुटे है। और जनता को जागरूक करने में लगे है। जो सराहनीय है। साथ ही सेनिटाइजर का छिड़काव भी शहर में किया जा रहा है।
शर्मा ने जनता से अपील की कि मास्क का प्रयोग, सेनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उचित दूरी बनाये रखे व स्वस्थ रहें। नियमों का व निर्देशों का पालन करें व कड़ी कार्यवाही से बचें।
इस बारे में जब व्यापार मण्डल घरौंडा के प्रधान पवन जैन से बात की तो उनका भी कहना था कि प्रशासन जनता के स्वास्थ को लेकर चिंतित है। जो नियमों का पालन नही कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी कर रही है। लोगों को भी चाहिए कि बीमारी को देखते हुए सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि सभी स्वस्थ रह सकें। साथ ही पवन जैन ने सरकार से मांग की है कि दुकानों का समय बढ़ाने पर पुनर्विचार किया जाए और समय सुबह 8 से सांय 2 बजे तक या सुबह 9 से 3 बजे तक किया जाए।
घरौंडा के सामाजिक कार्यकर्ता , विश्व हिंदू वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष व एन्टी क्रप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.प्रवीण कौशिक ने भी अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए जनता सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें जिससे हम सब स्वस्थ रह सके।घरौंडा नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा समय समय पर संस्थाओं की बैठक लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील कर रहे हैं। नियमों की उल्लंघना करने पर कार्यवाही भी कर रहें है ताकि जनता को बीमारी से बचाया जा सके। जो जनहित में है।पालिका प्रशासन जनता के स्वस्थ के प्रति पूरी तरह जागरूक है।
No comments:
Post a Comment