10000

Monday, 24 May 2021

हरियाणा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा जीतेगा कोरोना हारेगा: सुभाष

शहर में गली गली में घुम कर सेनीटाइजेशन करवा रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन
करनाल,24 मई (प्रवीण कौशिक): 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्ग दर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र के साथ नगरनिगम की टीम समूचे शहर में सेनीटाइजेशन कर रही हैं। अब तक कई क्षेत्रों में सेनीटाइजेशन करवा दिया हैं। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक प्रयासों से कोरोना की कमर तोड़ कर रख दी हैं। कोरोना के नए मरीजों की संख्या तेजी से घट रह हैं। अंत में हरियाणा में कोरोना हारेगा हम मुख्यमंत्री की अगुवाई में जीतेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल समूचे देश में सेवा और अन्य क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। आज करनाल में अब ना तो दवा की किल्लत रही ना ही आक्सीजन की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने करनाल को नई मशीन दी हैं। इससे रोगियों का जीवन बचाया जा सकेगा।  आज नगर निगम करनाल की टीम ने स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र जी के निर्देश पर करनाल के जरनैली कालोनी की सिक्का लैब वाली गली, होटल लीला ग्रेंड वाली गली, शिव मंदिर वाली गली, डॉ अरविंद भाई वाली गली व अमर सिटी स्कैन वाली गली में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया। इस अवसर पर जे सी सहगल ने कहा कि सेनेटाइजेशन से लोगों को कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी।वह स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चैयरमेन सुभाष चन्द्र के आभारी है जिन्होंने यहां नगरनिगम के साथ मिल कर सेनेटाइजेशन करवाया। इस अवसर पर बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अथक मार्गदर्शन में प्रदेश के लोग कोरोना से लड़ रहे है।मुख्यमंत्री करनाल के लोगो का ध्यान रख रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सुभाष चन्द्र को हमारे बीच भेजा है। हम उनके आभारी है। इस अवसर पर जे. सी. सहगल ने कहा कि कल ही हमने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र को फोन पर अपने क्षेत्र को सैनिटाइजर कराने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने तुरंत सज्ञान लिया बल्कि इस गली में कई परिवारों में पॉजिटिव आ चुके हैं। आज हमारे छोटे से आग्रह को स्वीकार कर तुरंत कार्यवाही की और पूरे एरिया को सैनिटाइज कराया हम सब मुख्यमंत्री जी, सुभाष चन्द्र के आभारी हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री महावीर सोढी, सुरेन्द्र गरोवर, जे. सी. सहगल, प्रेम कुमार, बलदेव राज काम्बोज, रमनदीप, राजा राम, नवीन सिंह, अमरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, हरदीप सिंह व अमन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...