10000

Friday, 14 May 2021

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर फूल मालाएं व प्रसाद वितरित कियाl

मूनक, जयभगवान
 मूनक ब्राह्मण धर्मशाला के आंगन में आज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर फूल मालाएं व प्रसाद वितरित कियाl कोरोना महामारी के मध्य नजर रखते हुए यह कार्यक्रम किया गया lहर वर्ष इस दिन को गांव में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता थाl परंतु देश के अंदर महामारी के कारण वह सरकार के आदेशों नियम को रखते हुए फूल समर्पित किएl 
इस अवसर पर सरपंच  पडित हवा  सिंह ने बताया की भगवान परशुराम श्री विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के पावन पर्व जन्म महर्षि भृगु पुत्र महा ऋषि जन्मदमि्न द्वारा संपन्न , पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इंद्र ने वरदान स्वरुप पत्नी रेणुका से जानापाव पर्वत पर अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष में हुआ lभगवान परशुराम जी का संबंध त्रेता व द्धवापर दोनों युगों से रहाl परशुराम का अर्थ है परङंखंगसा लिए हुए भगवान राम lवह अपने सदैव पिता की आज्ञा मानते थे एक समय उसके पिता ने उसकी माता रेणुका का शीश काटने का आदेश दिया तो परशुराम ने पिता की आज्ञा मानकर अपनी माता का शीश काट दिया lपिता खुश हुए तो उन्होंने उसे वरदान दिया वरदान में पुनः उसने अपनी माता रेणुका को जीवित करने का वरदान मांगा lतभी से भगवान परशुराम को पितर भगत माना गया lभगवान परशुराम सबसे पहले ब्राह्मण योद्धा थे lइसकी माता रेणुका क्षत्रिय थीl इन्होंने दुष्ट वह पापी राजा का वध  21 बार पापियों का नाश किया lजो सच्चे , न्याय प्रिय को नहीं मारा lउन्होंने दुष्टों का संहार किया l
इस अवसर पर वेद प्रकाश नाना शर्मा ,शिवचरण शर्मा, कुलदीप शर्मा ,टिंकू, हैप्पी शर्मा सतपाल कपिल शर्मा दिनेश शर्मा, देवराज शर्मा, सुरेश शर्मा ,बिट्ट, व  समस्त बिरादरी के लोगोंने फूल मालाएं समर्पित की, व सभी ने अपने घरों में तुलसी का पौधा लगायाl इस दिन तुलसी का पौधा लगाना  शुभ होता हैl

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...