PARVEEN KAUSHIK
घरौंडा 7 मार्च।
नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ शहर में झाडू प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। नगरपालिका के प्रधान काला राम ने कहा कि सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत सरकार ने जो कर्मचारी भर्ती किए गए है,उनके साथ शोषण किया जा रहा है।
बुधवार को नगरपालिका के कर्मचारी रेलवे रोड़ स्थित नगरपलिका कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुरे शहर में झाडू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर रेलवे रोड़, मंडी मनी राम,मुख्य बाजार,भीष्म मार्ग से होता हुआ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचा। जहां पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नपा के प्रधान काला राम ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ किए हुए वायदों को पूरा नही कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत कर्मचारी भर्ती किए थे,लेकिन सरकार उनका शोषण करती आ रही है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नही कर रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने शीघ्र कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नही दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देने से पीछे नही हटेंगे।
इसस अवसर पर रणधीर ङ्क्षसह, राजेश सौदा,राजेंद्र कुटेल,सोना देवी,श्यामों देवी,प्रकाशी देवी,सुनीता, प्रमोद,सन्नी ,गीता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो केप्शन-शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नगरपालिका के कर्मचारी।
No comments:
Post a Comment