10000

Wednesday, 21 March 2018

कांग्रेस की जनसभा के बारे में स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सूचना तक भी नही



PARVEEN KAUSHIK


घरौंडा: 21 मार्च 
गुरूवार को नई अनाज मंडी में कांग्रेस की भाजपा भगाओ-परिवर्तन लाओ जनसभा की तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस जनसभा के बारे में स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सूचना तक भी नही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें इस जनसभा को लेकर न तो कोई जानकारी है और न ही किसी प्रकार का कोई न्यौता उन्हें भेजा गया है। हालांकि इस जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर मुख्यवक्ता के तौर पर पहुंच रहे है। ऐसे में कांगे्रस एक नही कई धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। इलाके में अशोक तंवर गुट, किरण चौधरी गुट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट व रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट अलग-अलग रूप से अपनी-अपनी सक्रियता दिखा रहे है। आपको बता दें कि बीते माह किरण चौधरी गुट से बलवान सैन, किरण चौधरी की जनसभा कर चुके है। जनसभा को लेकर कांग्रेस की फूट गुरूवार को क्या रंग दिखाएगी, ये तो जनसभा में ही खुलासा होगा। 
दूसरी बार कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अशोक तंवर की घरौंडा में यह पहली जनसभा होगी। इस जनसभा को लेकर गुपचुप तैयारियां की जा रही है। जिसकी स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं को किसी तरह की कोई जानकारी नही है।  अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य बलवान सैन को भी जनसभा को लेकर कोई न्यौता नही है। उनका कहना है कि निमंत्रण तो भेजा जाना चाहिए था। अब जब निमंत्रण ही नही है तो जनसभा में जाने का कोई औचित्य बनता नही। 
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघबीर संधू ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा को लेकर उन्हें कोई जानकारी नही है। जनसभा कौन करवा रहा है, उन्हें इसकी भी जानकारी नही है और न ही कांग्रेस की तरफ से उन्हें कोई निमंत्रण भेजा गया है। जब मेरे पास कोई निमंत्रण ही नही है तो सीधी-सी बात है कि मैं जनसभा में जाकर करूंगा क्या? 
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण शर्मा बसताड़ा ने कहा कि जनसभा की मुझे कोई जानकारी है और न ही मुझे घरौंडा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आने की सूचना दी गई है। बिना बुलाए तो जाना अच्छा नही लगता। 
जिला परिषद के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता चंद्रशेखर राणा ने कहा कि कांगे्रस के जनसभा की जानकारी मुझे पत्रकारों से मिल रही है। आयोजकों को न्यौता देना चाहिए था। आखिर प्रदेशाध्यक्ष आ रहे है। ऐसे में बिना बुलाए जाने का कोई औचित्य नही बनता। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...