10000

Thursday, 6 April 2023

देश लुटता रहा चौकीदार खामोश रहा जनता मांगेगी हिसाब : कुलदीप शर्मा

हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत नई अनाज मंडी में हुई विशाल सभानई मंडी में अशोक खुराना और रजनीश चौधरी के संयोजन में हई सभा में लोग उमड़े


करनाल/घरौंडा 06 अप्रैल (प्रवीण कौशिक): 
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीेकर कुलदीप शर्मा ने कहा हैकि देश के सरकारी प्रतिष्ठान बिकते रहे। करोड़ों का कर्ज लेकर उद्योगपति दउेश से भाागते रहे। अडानी के माध्यम से चार लाख करोड़ का घोटाला हो गया। और चौकीदार चुप रहा। उन्होंने कहा कि जिन वायदों को करके नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने लेकिन उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया। देश परिवर्तन चाहता हैं। आने वाले दिनों में सरकार कांग्रेस कीर बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी मिल कर राहुल गांधी और कांग्रेस का साथ दें। यदि इस समय देश के लोग सोते रहे तो आने वाली पीढिय़ा हमें माफ नहीं करेंगीद्ध वह करनाल की नई अनाज मंडी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस अवसर पर मोदी और खट्टर सरकार के खिलाप्ऊ चार्ज शीट लोगों के समक्ष पढ़ी। कार्यक्रम के आयोजित कांग्रेस के पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक खुराना थे। 

उपसिथत जनों को संबोधित करते हुए पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जारेड़ो यात्रा कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा हैं। उन्होंनें बताया कि पिछले आठ सालों में मोदी सरकार की कलई खुल चुकी हैं। जिन मुद्दों पर उन्होंने सत्ता हांसिल की उन मुद्दों पर वह विप्ऊल रहे हैं। आज देश बिक भी रहा हैं। और लुट भी रहा हैं देश का प्रधान सेवक उनका साथ दे रहा हैं। इस अवसर पर जिला संयोजक लहरी सिंह ने कहा कि आज देश को अडानी का मुनीम चला रहा हैं। कार्यक्रम के संयोजक अशोक खुराना ने कहा कि आज देश में बदलाव की लहर चल रही हैं। ऐसे में देश में कांग्रेस का राज आएगा। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश सत्ता के रखवालों के हाथों लुट रहा हैं। आज समय राहुल गांधी के हाथ मजबूत कर रहा हैं। सरकार के विरोध में आंधी चल रही हैं। मंडी प्रधान रजनीश चौधरी ने कहा कि इस राज में व्यापारी आढ़ती किसान सभी दुखी हैं। लोग हुउ्डा के राज को याद करते हैं।

 इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ,जिला प्रभारी लहरी सिंह, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिला प्रधान तथा संयोजक अशोक खुराना, मंडी प्रधान रजनीश चौधरी, पूर्व मंत्री भीम सैन मैहता, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, रघुबीर संधु,  अनिल राणा, युवा प्रधान मनिंदर श्ंिह शेंटी, भूपेंद्र सिंह लाठर, हरी राम साभा, धर्मपाल कौशिक, कृष्ण बसताड़ा, रानी काम्बोज, पूर्व सरपंच चंद्र ूमणिनारंग, अनिल रहेजा,राकेश खोखर, विनी गोयल, विनय गोयल, एस आर बज्गा, गगन मैहता, रिंकू राजेश अरोड़ा, सतविंदर सियंह विर्क, गजें सिंह कुंडू, संजीव सिंगला, सरेया बराना, प्रवीण आर्य,सुरेया कंकरवाल, राजपाल संधु,धर्मपाल नरवाल, प्रेमप्रकाश मंजाल, बलदेव मुंजाल, विल्लू मुंजाल आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन धर्म पाल कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्व जिला प्रधान अशोक खुराना और रानी काम्बोज ने किया।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...