10000

Thursday, 6 April 2023

नगरपालिका के उपप्रधान बनाने की सरगर्मियां शुरू

नगरपालिका का उपप्रधान सर्वसम्मति से बनाने के लिए प्रयास शुरु


घरौंडा 6अप्रैल,कौशिक
नगरपालिका चुनाव के बाद अब लगभग नो माह के बाद नगरपालिका के  उपप्रधान बनाने का सिलसिला शुरू होने की चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक अधिकारी तौर पर किसी प्रकार की निर्देश जारी नही है। इतना जरूर है कि पार्षदो के बीच आपसी मंथन शुरू हो गया  है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उपप्रधान पद का चुनाव जल्दी हो सकता है।  नगरपालिका का उपप्रधान बनाने के लिए नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। उन्होंने नगरपालिका का उपप्रधान सर्वसम्मति से बनाने के लिए प्रयास शुरू किए है।
बता दे कि इस बार सरकार ने नगरपालिका के चेयरमैन का चुनाव सीधे तौर पर करवा दिए थे। उसके बाद नगरपालिका का उपप्रधान सभी पार्षदो की सहमति से बनेगा। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।उपप्रधान बनाने के लिए लगभग छह माह पहले भी तिथि आई थी, लेकिन किसी कारणवश चुनाव स्थगित हो गया है। अब दोबारा फिर उपप्रधान बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। जिसको लेकर नगरपालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता के पिता लाला सोहन लाल ने पार्षदो से मंथन शुरू कर दिया है ओर उनसे चुनाव किस प्रकार से हो, इसको लेकर उनसे राय भी ली है।


शहर में 17 है पार्षद।
शहर में नगरपालिका में 17 पार्षद है। उपप्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से कराने के लिए मंथन किया जा रहा है ताकि शहर में भाईचारा कायम हो ओर शहर में विकास कार्य भी सुचारु रूप से चले।

 वित्त समिति के सदस्य बन चुके दो पार्षद -
 अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर नगरपालिका का उपप्रधान सर्वसम्मति से बनता है तो इसको बनाने के लिए जातीय समीकरण साधा जाएगा। जिसको लेकर भी नगर पालिका चेयरमैन है हैप्पीलक गुप्ता व पार्षदों ने आपसी मंथन शुरू कर दिया है। नगर पालिका से हैप्पीलक गुप्ता बनिया बिरादरी से है। और गत दिनों जय नारायण पाल व सरदार लखविंदर सिंह को पहले ही वित्त कमेटी का सदस्य मनोनीत कर दिया है। अब शेष बचे पार्षदों में राजपूत, ब्राह्मण,सेन समाज व पंजाबी समुदाय से पार्षद रह गए हैं, जो लाइन में हैं।
 गत दिनों चेयरमैन के पिता लाला सोहनलाल ने अपनी कोठी पर लगभग सभी पार्षदों को बुलाकर उनकी नब्ज टटोली थी। जिनमें से 2 पार्षदों ने उपप्रधान बनने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अंदर खाते कुछ पार्षदों कह रहे थे कि उपप्रधान चुनाव के जरिए होना चाहिए। लेकिन माना जा रहा है कि उपप्रधान बनाने की अंतिम मोहर स्थानीय विधायक हरविंदर कल्याण की लगेगी।
लाला सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका के उपप्रधान का पद खाली है, इसलिए चुनाव कराना जरुरी है ओर उसके लिए पार्षदों की राय लेना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि उपप्रधान पद का चुनाव जल्दी ही कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...