10000

Saturday, 22 April 2023

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया हवन यज्ञ व् भंडारे का आयोजन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया हवन यज्ञ व् भंडारे का आयोजन 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान परशुराम महाकुंभ में की थी राजकीय अवकाश की घोषणा, सरकार ने नोटिफिकेशन की थी जारी

करनाल,डॉ प्रवीण कौशिक
जिला ब्राह्मण सभा द्वारा आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य हवन-यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। सुरेंद्र शर्मा बड़ौता अध्यक्ष जिला करनाल ब्राह्मण सभा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में घोषित किये राजकीय अवकाश व् भगवान परशुराम महाकुंभ में की गयी घोषणाओं के लिए ब्राह्मण समाज सदैव मुख्यमंत्री को याद रखेगा। 


मुख्यमंत्री ने की थी घोषणाएं
भगवान परशुराम महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा कर कहा था कि इससे निश्चित न्यूनतम आय प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए पुजारी, पुरोहित का कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से न्यूनतम वेज रेट तय किया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजपत्रित अवकाश, कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखा जाना,
 पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को ही देने व इस कॉलेज के लिए वर्ष 2022 से 2055 तक 33 सालों के लिए नये सिरे से लीज की घोषणा की थी, जबकि पहले यह लीज वर्ष 2009 से 2042 तक थी। इसके अलावा, पिछले पैसे को माफ करने की भी घोषणा व किसी भी प्रकार के जुर्माना व पैनल्टी के पैसे का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करना, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर व इसके अलावा, 7 विषयों में पांच-पांच यानी एमडी-एमएस कोर्स की कुल 35 सीटों की भी मंजूरी, ईपीबीजी की हाईकोर्ट में पुरजोर पैरवी, 1700 एकड़ निजी जमीन धौलीदारों को देने के अलावा पंचायती जमीन यदि मकान बनाने या खेती करने के लिए धौलीदार को दी गई थी, तो इस जमीन के लिए भी कानून में प्रावधान करने की घोषणा की थी।

करनाल में फुव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर, पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यकरण, परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग, शहर के एक पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने, करनाल की ब्राह्मण धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये, करनाल में भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट व प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अगर ब्राह्मण संस्थाएं प्लॉट के लिए आवेदन करेंगी तो उन्हें नियमानुसार प्लॉट देने, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आचार्य चाणक्य के नाम पर चेयर स्थापित करने की घोषणा की थी.


हवन-यज्ञ व् भंडारे के दौरान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता अध्यक्ष जिला करनाल ब्राह्मण सभा ,सुशील गौतम उपाध्यक्ष, रोशन लाल शर्मा सचिव , ब्रह्मदत्त शर्मा अध्यक्ष पंचायती प्रकोष्ठ , बृजभूषण एडवोकेट अध्यक्ष लीगल सेल ,  सचिन शर्मा कोलिजियम सदस्य, राजकुमार शर्मा घीड़ , संजय शर्मा, नवीन शर्मा, शीशपाल शर्मा, मोहित शर्मा, विजय शर्मा राहुल शर्मा, कपिल शर्मा ,सौरव शर्मा ,रितिक शर्मा ,सचिन कुमार, गौरव शर्मा, कपिश शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...