10000

Friday, 28 April 2023

वार्ड 16 के पार्षद व वार्डवासियो में नगरपालिका प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ भारी रोष

 वार्ड 16 के पार्षद व वार्डवासियों में नगरपालिका प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ भारी रोष 

घरौंडा 28 अप्रैल।प्रवीण कौशिक
तहसील रोड पर डंपिंग पॉइंट से कूड़ा करकट न उठने पर वार्ड के पार्षद व वार्डवासियो में नगरपालिका प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ भारी रोष है। गुस्साए वार्ड के पार्षद ने  शुक्रवार को डंपिंग पॉइंट पर ताला जड़ दिया और कूड़े करकट की भरी सभी गाड़ियों को सड़क पर रोक दिया। बाद में नगरपालिका सचिव नें वार्ड पार्षद को समझा बुझाकर पॉइंट खुलवाया।
तहसील रोड पर नगरपालिका नें कूड़ा करकट डालने का पॉइंट बनाया हुआ है, लेकिन कई दिन से पॉइंट से  कूड़ा करकट नहीं उठाया जा रहा है। जिससे शहर का कूड़ा करकट पॉइंट पर जमा हो गया है। डंपिंग यार्ड में भारी मात्रा में गंदगी जमा होने से सारा दिन बदबू फैल रही है. और मक्खी मच्छर पनपने लगे हैं जिस कारण लोगों का वहां से निकलना दुभर हो गया है। गंदगी से परेशान वार्डवासी वार्ड पार्षद सोमनाथ प्रजापति से मिले। वार्ड पार्षद नें इसकी शिकायत नपा अधिकारियो से की, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।


शुक्रवार को सुबह वार्ड पार्षद नें डंपिंग पॉइंट को ताला जड़ दिया। वार्ड पार्षद सोमनाथ प्रजापति नें बताया कि डंपिंग पॉइंट से कूड़ा करकट नहीं उठाया जा रहा है। जिससे चारों तरफ मक्खी -मच्छर पनप रहे है। गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कई बार नगरपालिका में शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है।जिससे नगरपालिका अधिकारियो में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद नपा सचिव प्रिंस मेहंदीरता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

निकलते है जहरीले सांप।
वार्ड के लोगों नें बताया कि गंदगी ज्यादा होने के करना सांप घरों में घुस जाते है। जिससे किसी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन इसकी और ध्यान नहीं दे रहा है। वार्डवासियो नें चेताया कि अगर जल्दी समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर हो


बताया सचिव प्रिंस कुमार ने:

नगरपालिका सचिव प्रिंस नें बताया कि ठेकेदार को डंपिंग पॉइंट से कूड़ा करकट उठाने के निर्देश दे दिए है। जल्दी से वहां की सफाई कराई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...