10000

Sunday, 23 April 2023

घरौंडा में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 विचारधाराएँ राजनीति के नाते अलग-अलग… लेकिन समाज के नाते सब एक जगह पर !! 

घरौंडा 23 अप्रैल,प्रशान्त कौशिक

शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर के मुख्य मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शहर  की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओ में फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओ नें भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


रविवार को नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हलका विधायक हरविंदर कल्याण के साथ -साथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर,कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह लाठर, आप नेता जयपाल शर्मा, निर्मल स्टोडी,नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता  सहित अन्य राजनैतिक व समाज के गणमान्य लोगो नें भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

बता दे कि शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला में समाज के लोगों नें  हवन -यज्ञ कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की गई। बाद में सामुदायिक केंद्र से बैंड बाजो के शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शोभा यात्रा  मंडी रोड, रेलवे रोड, मंडी मनी राम, मुख्य बाजार से होती हुईं  दोबारा नई अनाज मंडी में  पहुंची। कार्यक्रम में विधायक हरविंदर कल्याण नें सभी को परशुराम के जन्मोत्सव की  शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि राजनीति  से बड़ा समाज व  भाईचारा है। उन्होंने कहा भगवान परशुराम नें लोगों को भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया है।  उन्होंने  कहा कि  भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते है।विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि समाज राजनीति से बहुत बड़ा है और हमेशा रहना चाहिए।
 कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

घरौंडा में दिखा अजब संजोग ! 
विचारधाराएँ राजनीति के नाते अलग-अलग… लेकिन समाज के नाते सब एक जगह पर !! 
घरौंडा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आज विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित नेतागण एक साथ दिखे। कार्यक्रम के दौरान सभी आपस में बातचीत व गपशप करते भी दिखाई दिए।
 
 इस अवसर पर करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता, कृष्ण शर्मा बसताड़ा,ललित शर्मा,सुशील कौशिक, ओंकार दत शर्मा, प्रवीण कौशिक, दिनेश शर्मा, सतीश पंडित, राजबीर शर्मा, सोमदत्त शर्मा,सतपाल शर्मा,पार्षद अमित गुप्ता, सोमनाथ प्रजापति,प्रशान्त कौशिक,मुनीष, कौशिक, मोहित कौशिक, प्रदीप कौशिक, संजीव पाल, बलविंदर सिंहमार,अश्विनी राणा, पार्षद प्रतिनिधि विभोर गर्ग, बलवान सुलेख, राजीव सैन,जयभगवान सेन सहित शहर में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...