स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने मेरठ रोड पर बनने वाले फ़ूड प्लाजा और पंडित दीनदयाल द्वार का लिया जायजा , कालोनीवासियों की सुनी समस्याएं।
*करनाल , 19 फरवरी ,प्रवीण कौशिक*
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को शहर में चल रही विकास गतिविधियों और स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्थानीय मेरठ रोड पर डीसी कालोनी के निवासियों के साथ वार्तालाप करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में करनाल एक स्मार्ट शहर के रूप में आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री का सपना है की करनाल शहर का नाम विकास के मामले में देश के नक्शे पर अंकित हो इसके लिए शहर में चारों और तेजी से निर्माण कार्य जारी हैं। इन निर्माण कार्यों के बीच आम जनता को कोई परेशानी पेश न आये प्रशासन द्वारा इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। फिर भी अगर किसी को कोई दिक्क्त आती है तो उसका शीघ्र निराकरण किया जायेगा। कालोनीवासियों द्वारा फ़ूड प्लाजा के पास नगर निगम की जमीन से उन्हें रास्ता दिए की मांग पर सुभाष चंद्र ने कहा की इस मामले पर वे निगम अधिकारीयों से बात करेंगे और सम्भव हुआ तो इसका समाधान भी निकाला जायेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारीयों से कहा की विकसित किये जा रहे प्रोजेक्ट में हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाये ताकि वातावरण प्रदूषित न हो। निगम की खाली पड़ी जमीन पर अवैध रूप से रेता बजरी डाले जाने की शिकायत पर उन्होंने निगम अधिकारीयों को फटकार लगाते हुए इसे तुरंत रोकने को कहा। उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
👉कालोनीवासी विकास शर्मा ने चेयरमैन के समक्ष उनके क्षेत्र में बंद पड़े शौचालय की समस्या उठाई। उन्होंने कहा की शहर में ऐसे काफी शौचालय हैं। ऐसे शौचालयों की शिकायत पर सुभाष चंद्र ने नगर निगम कमिश्नर विक्रम से फोन पर बात की और उन्हें इसका स्थाई समाधान करने को कहा , उन्होंने कहा की इसके लिए अलग से टेंडर कॉल किया जाये ताकि शहरवासियों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध हो सके। निगम कमिशनर ने उन्हें बताया की इसके लिए जल्द ही नए सिरे से टेंडर लगाया जायेगा।
इस अवसर पर स्टेट टास्क फ़ोर्स के सदस्य सुभाष त्रेहन , पवन शर्मा , डॉ अभय सूद , विकास शर्मा , राधे श्याम बंसल , परमजीत सिंह संधू व स्मार्ट सिटी के जूनियर अभियंता मोहन लाल , रवि कुमार , सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment