10000

Monday, 15 February 2021

27 जनवरी को गाड़ी तोड़े जाने की शिकायत पर 6 भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित 30-40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छह लोगो को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी है। 

घरौंडा –प्रवीण कौशिक

शहर के रेलवे रोड चौक पर तिरंगा मार्च के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने किसानो की शिकायत पर करीब चालीस लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता किसान ने उसकी गाडी में तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये है। जिन छह लोगो को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी है। वही टोल पर जारी धरने पर किसानो व भारतीय किसान यूनियन 18 फरवरी को घोषित रेल चक्का जाम की प्लानिंग की।  संयुक्त किसान मोर्चा ने चार घंटे रेल रोकने का आह्वान किया है जिसके चलते किसान घरौंडा रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम करेगे।

26 जनवरी को लालकिले पर हुई राष्ट्र ध्वज के अपमान की घटना से क्षुब्ध शहरवासियो ने 27 जनवरी को शहर में तिरंगा मार्च निकाल कर रौष प्रकट किया था। इस दौरान रेलवे रोड चौक के पास तिरंगा यात्रा में शामिल कुछ लोगो की एक कार चालक के साथ विवाद हो गया था . इस कार पर किसान यूनियन का झंडा लगा हुआ था। इस घटना के बारे में गाँव गगसीना निवासी गुरनाम ने पुलिस की शिकायत दी थी।  अपनी शिकायत में गुरनाम ने आरोप लगाया कि चालीस से अधिक लोगो ने उसकी गाडी पर हमला किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। गुरनाम ने नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला, भाजपा के पूर्व ब्लाक महामंत्री पवन जैन, मंडल उपाध्यक्ष सतीश बजाज, पुरषोतम सेठी, रविन्द्र राणा, विभोर गर्ग सहित तीस चालीस अन्य लोगो पर आरोप लगाये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 

किसान यूनियन के जिला महासचिव जगदीप सिंह ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी को भाजपा के कुछ लोगो द्वारा दंगे फैलाने की कौशिश की गई थी। जिन लोगो के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। यदि एक सप्ताह में घटना में शामिल लोगो की गिरफ़्तारी नही हुई तो किसान यूनियन आगामी एक्शन लेगी।

क्रमिक भूख हड़ताल जारी, रेल रोकने की तैयारी   

टोल पर चल रहे किसान आन्दोलन में किसानो की क्रमिक भूख हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को रामेश्वर, जयसिंह, अजय राणा, प्रेम चंद व सुरेन्द्र हसनपुर भूख हड़ताल पर बैठे और तीनो कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग की। वही 18 फरवरी को किसान घरौंडा रेलवे स्टेशन पर रेल रोक कर अपना विरोध प्रकट करेगे। रेल रोको अभियान के लिए किसान नेताओ ने किसानो के साथ रुपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है।  

 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...