10000

Saturday, 9 January 2021

कैमला में आयोजित किसान महापंचायत के लिए सैंकड़ों युवा किसानों ने दिया समर्थन, विधायक हरविन्द्र कल्याण व जिला प्रशासन कार्यक्रम की सफलता के लिए बनाए हुए हैं कड़ी नजर, लोगों में भारी उत्साह।

यह कार्यक्रम किसी का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री किसानों को कृषि बिलों के बारे में जानकारी देंगे। यह बिल किसान हितैषी हैं:कल्याण
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 कैमला में किसान महापंचायत के सफल आयोजन के लिए नजदीक के लगते गांवों के सैंकड़ों युवा किसानों ने अपना समर्थन दिया और कहा कि सरकार के कृषि बिल किसान हितैषी हैं, किसानों को इन बिलों के बारे में गहनता से विचार करने की जरूरत है। इसी विचार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैमला गांव में 10 जनवरी को किसान महापंचायत के माध्यम से किसानों के साथ संवाद करेंगे। इन बिलों के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। युवाओं व आसपास के किसानों की बुलंद आवाज को देखते हुए विधायक हरविन्द्र कल्याण सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, महामंत्री एडवोकेट वेदपाल व जिला प्रशासन में कार्यक्रम को लेकर आत्मविश्वास दिखाई दिया, परंतु किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है, चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल खड़ा किया गया है। इस कार्यक्रम की कमांड जहां पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया कर रहे हैं वहीं आईजी व डीआईजी भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।विधायक हरविन्द्र कल्याण ने किसान महापंचायत कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम भव्य होगा, आसपास के क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह है। आज रात से ही सैंकड़ों युवा सभा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री किसानों को कृषि बिलों के बारे में जानकारी देंगे। यह बिल किसान हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें इन बिलों पर कोई शक है और वह अपना विरोध इस बारे करता है तो उसके लिए जिला प्रशासन ने विरोध करने का स्थल उनके लिए निर्धारित किया है। वह शांतिपूर्ण विरोध कर सकते हैं, लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। उन्होंने अपील की कि इस कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आएं।भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने बताया कि इस कैमला में आयोजित किसान महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता व नेता दिन-रात एक किए हुए हैं। उन्होंने भी स्वयं घर-घर जाकर इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को बैठने व जलपान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शांतिपूर्वक बैठकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुनें और कृषि बिलों के बारे में जानकारी लें। यह सभी कृषि बिल किसान हितैषी हैं। लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं बल्कि इन कृषि बिलों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रभारी रामेश्वर चौहान सहित करनाल पुलिस रेंज की आईजी भारती अरोड़ा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, असंध के एसडीएम साहिल गुप्ता, एसडीएम डा. पूजा भारती सहित स्थानीय प्रशासन उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...