शैलजा ने कहा कि लोगों का भाजपा-जेजेपी के विधायकों तथा सरकार से मोह भंग होता जा रहा है।
बसताड़ा टोल/घरौंडा,प्रवीण कौशिक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा आज करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों को अपना समर्थन देने के लिए पहुंची। शैलजा ने कहा कि लोगों का भाजपा-जेजेपी के विधायकों तथा सरकार से मोह भंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कांग्रेस के सभी विधायक और कार्यकर्ता चंडीगढ़ में राज्य भवन का घेराव करेंगे। हरियाणा सरकार को प्रदेश के किसानों की बात केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचानी चाहिए। क्योंकि हरियाणा में सब कुछ ठप्प हो चुका है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उनमें जो लोग शामिल है। उन पर किसानों का कोई भरोसा नहीं है। किसानों के असली प्रतिनिधित्व के बिना कोई भी कमेटी बेमानी साबित होगी। वह करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री तक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वह आसमान से नीचे तक नहीं उतर पाएं। कायदा तो यह था कि मुख्यमंत्री को सभी को बुलाकर महापंचायत करनी चाहिए थी। उन्होंने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम सुप्रीम कोर्ट को करना पड़ा वह काम केन्द्र सरकार को करना चाहिए था। लेकिन केन्द्र सरकार वार्ता-वार्ता का खेल खेलती रही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पर किसानों का भरोसा उठ चुका है। ऐसे में सरकार लोगों की नजर में गिर चुकी है। उन्होंने कहा कि कैमला में हुई किसान महापंचायत एक धक्काशाही थी। उन्होंने कहा कि कैमला की घटना के बाद मुख्यमंत्री को नैतिक तौर पर अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। अब भाजपा नेता लोगों के बीच नहीं जा पा रहे है। हर जगह पर भाजपा-जेजेपी नेताओं का विरोध हो रहा है। ऐसे में उन्हें अपनी अन्तर्रात्मा की आवाज सुनकर सरकार से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए राजनैतिक संघर्ष कर रहे है। भले ही किसान आन्दोलन कर रहे है, दोनो का ही मार्ग अलग-अलग है, लेकिन उद्देश्य एक ही है। इससे पहले उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ है और किसानों के लेकर वह चिंता में है। इस अवसर पर उन्होंने रागिनी भी सुनी और किसान नेताओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बंता राम, पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, डा. सुनील पंवार, डा. नवजोत कश्यप, सुरेश गुप्ता मतलौडा, राजेंद्र बल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित बुटाना, चेयरमैन सुरजीत, महिला जिलाध्यक्ष निशा देवी, मुनीश परवेज राणा, मुनीश कामरा, बिन्दर मान बल्ला, अरूण पंजाबी, जोगिन्द्र नली, बिमला सरोहा, संतोष तेजान, राजेश चौधरी, जितेन्द्र चोपड़ा, रूप नरूला, सुनहरा वाल्मीकि, नरेन्द्र विर्क, गोपाल कृष्ण सहोता, ब्रह्मचालिया, हरपाल चंदेल, प्रमोद शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment