10000

Tuesday, 26 January 2021

एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी,

उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालों किया सम्मानित।घरौंडा,प्रवीण कौशिक
घरौंडा की एसडीएम डा. पूजा भारती ने 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर घरौंडा एसडीएम कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली व उपमंडल वासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में परेड में होमगार्ड, एनसीसी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, एक स्कूल घरौंडा की टुकड़ी शामिल रही, जिनका शानदार प्रदर्शन रहा। इन सभी टीमों को और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर एसडीएम घरौंडा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर 41 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।एसडीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को आज समूचे देश में बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया रहा है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान अपनाया था और उसके बाद भारत एक प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समान विकास करवाकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। प्रदेश हर तरीके से विकास की ओर अग्रसर है। घरौंडा उपमंडल में भी समान विकास करवाए जा रहे हैं हरियाणा सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति को भी विकास से जोड़ा जा रहा है।  इस अवसर पर तहसीलदार रमेश अरोड़ा, एसडीओ पंचायती राज हेमराज, सुभाष गुप्ता, सुरेन्द्र जैन, सचिव नगरपालिका रवि प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...