10000

Saturday, 23 January 2021

अब राजा का बेटा ही नहीं मजदूर का बेटा भी राजा बन सकता है: सुभाष चंद्र

कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खत्म कर दी दलाली और भाई भतीजा वाद की कल्चर 
अब नौकरियों का बंंदर बांट नहीं योग्यता के आधार पर होता है बांट
गणतंत्र दिवस पर सभी मतभेद भूलाकर एकता की शक्ति का प्रदर्शन करें ।
करनाल, 23 जनवरी, (प्रवीण कौशिक): 
स्वच्छ भारत मिशन के  कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा है कि देश और हरियाणा प्रदेश में 2014 के बाद बदलाव आया हैं। यह सब देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के संत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुशासन में ही हुआ है अब राजा का बेटा ही राजा नहीं बल्कि मजदूर का बेटा भी राजा बन सकता हैं। अब तक प्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग की नौकरियों में भले ही वह डीएसपी हो या फिर डिप्टी कलेक्टर की इनमें विधायकों और मंत्रियों के बंदर बांट होते थे। गरीब का बेटा सपने भी नहीं देख सकता था। नौकरियों की बोली लगती थी। लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हैं। एक आम व्यक्ति का बेटा या बेटी  भी सिविल सेवाओं की परीक्षा में सलेक्ट हुई। गरीब मां बाप के बच्चे भी एडीसी और एसडीएम बने। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उनके परिवार ने कभी यह सपना नहीं देखा था कि उनका बेटा सरकार में महत्वपूर्ण पद पर तैनात होकर प्रदेश की जनता की सेवा करेगा यह सब मुख्यमंत्री के कारण ही संभव  हुआ। वह आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को पिछड़े वर्ग से प्रधानमंत्री मिला। जिसने राजनीति को पैसा कमाने का नहीं सेवा का माध्यम बनाया। इसी तरह मुख्यमंत्री मनलोहर लाल ने भी राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर अभिमान और गर्व हैं। प्रदेश को उन्होंने क्षेत्र ,जात और वर्ग में ना बांट कर हरियाणा एक और हरियाणवी एक का नारा दिया। प्रदेश में 80 हजार युवाओं को पारदर्शी ढंग से नौकरी दी जो हरियाणा के इतिहास में एक अनुपम उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि मनोहर राज में तबादला उद्योग बंद हो गया। अब युवा नौकरी के लिए मेहनत करते हैं। कोई युवा विधायक और सांसद के पास नौकरी मांगने नहीं जाता हैं।  उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री के बेटे या बेटियां सिविल सेवा की परीक्षाओं में विफल हो सकते हैं। नौकरी का आधार योग्यता हैं। सुभाष चंद्र ने बताया कि करनाल ही नहीं सभी जिलों को सीएम अपना क्षेत्र मानते हैं। सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि इस दिन देश को एकजुटता प्रदर्शित करना चाहिए। मतभेंद तो और दिन के लिए होने चाहिए। सभी गणतंत्र दिवस को मिल जुलकर मनाएं। क्यों कि आज गणतंत्रदिवस के कारण ही हमें आंदोलन करने की आजादी मिली हैं। देश सभी का हैं। लोकतंत्र में हर किसी को अपना प्रधानंमंत्री या मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार हैं। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों से अपील की कि मतभेद भूल कर सभी एकजुटता के साथ गणंतंत्र दिवस को मनाएं। इस दिन देश की सेनाएं अपने शौर्य का प्रदर्शन करेेंगी तो हमे अपनी एकता का प्रदर्शन करना चाहिए। हम भले ही देश के भीतर अनेक हैं, लेकिन देश के बाहर हम सभी एक हैं। देश विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जबाब देने का समय हैं। उन्होंने सभी से अपील की प्रदेश देश और अपने जिलों में मिल कर देश का गणतंत्र दिवस मनाएं। देश किसी एक का नहीं सभी का हैं। वक्त की भी पुकार हैं कि हम सब मिल कर एकजुटता का प्रदर्शन करें।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...