10000

Friday, 15 January 2021

पत्रकारों ने मंच के माध्यम से की नया मीडिया सेंटर बनाने की मांग

कुरुक्षेत्र, प्रवीण कौशिक
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच राजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक ओर कुरुक्षेत्र जिला से दैनिक ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जिंदल  मंच के राष्ट्रीय  अध्यक्ष और दैनिक वीर अर्जुन के हरियाणा प्रान्त  के प्रभारी पवन आश्री मंच के राष्ट्रीय महासचिव  व कुरुक्षेत्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओर कुरुक्षेत्र से पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार मेवा सिंह राणा  मंच के राष्ट्रीय प्रचार सचिव संजीव बंसल मंच के हरियाणा प्रान्त के सचिव और पंजाबी ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह मंच के  कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से ही पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार विनोद अरोड़ा  मंच के प्रचार सचिव और पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा  हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार तरुण वधवा  वरिष्ठ पत्रकार संजीव राणा पत्रकार अनिल धीमान पत्रकार हरीश भारद्वाज सहित कुरुक्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने कुरुक्षेत्र स्थित भारत वर्ष की सुप्रशिद्ध सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री गीता धाम में मकर संक्रांति पर्व पर जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेन्द्र  सिंह  के साथ कुरुक्षेत्र जिला की उपायुक्त श्रीमती शरण दीप सिंह बराड़ को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र मुख्यालय में सिटी के पास जिला प्रशासन की ओर से नया मीडिया सेंटर देने की मांग की है।
 उपायुक्त ने मंच की मांग मानते हुए कुरुक्षेत्र में जल्द पत्रकारों को नया मीडिया सेंटर देने का भरोसा दिलाया है। मंच ने  ये मांग मुख्यमंत्री के अलावा सांसद नायब सैनी ओर स्थानीय विधायक सुभाष सुधा से भी पहले भी की थी और अब पुनः की है।  गौरतलब है कि मंच कुरुक्षेत्र के पत्रकारों को मीडिया सेंटर दिलाने की मांग विगत  दो वर्षो से कर रहा था।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...