10000

Monday, 11 January 2021

कैमला की किसान महापंचायत रही सफल, हजारों की संख्या में पहुंचें थे किसान व महिलाएं

असामाजिक तत्वों द्वारा मंच पर की गई तोडफ़ोड़ से पहले पार्टी के कई शीर्ष नेता अपना भाषण पूरा कर चुके थे।
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कैमला गाँव में हुआ किसान महापंचायत कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। कृषि कानूनों के बारे में सुनने के लिए प्रोग्राम के हजारो की संख्या में किसान व महिलाये पहुंची थी। सरकार कृषि कानूनों के बारे में जो जानकारी किसानो को देनी चाहती थी वो प्रोग्राम के जरिये लोगो तक पहुंची है। असामाजिक तत्वों द्वारा मंच पर की गई तोडफ़ोड़ से पहले पार्टी के कई शीर्ष नेता अपना भाषण पूरा कर चुके थे।कुटेल फ़ार्म स्थित विधायक के निवास स्थान पर हुई पत्रकारवार्ता में हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विपरीत हालातों और आंदोलनकारियो के विरोध के बावजूद बेहद कम समय में किसान महापंचायत कार्यक्रम की तैयारियां की गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और कैमला गाँव व क्षेत्र के किसानो के समर्थन से यह प्रोग्राम बेहद सफल हुआ। हजारो की संख्या में पहुंचे किसानो व महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर दर्शा दिया कि वे केंद्र के कृषि कानूनों के पक्ष में खड़े है। मंच से दिए गए अपने सम्बोधन में पार्टी के नेताओं ने लोगो को कृषि कानूनों की जानकारी दी और विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम की पोल खोली। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में शरारती तत्वों द्वारा पैदा की गई बाधा की वजह से सीएम प्रोग्राम में शामिल नही हुए। उन्होंने कहा कि हमारे किसान किसी को नुकसान पहुँचाने की सोच नहीं रखते। प्रोग्राम में हुई तोडफ़ोड़ में बाहरी लोग व शरारतीतत्व शामिल थे जिनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। 
हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कैमला गाँव में प्रोग्राम के दौरान हुई तोडफ़ोड़ में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा। अधिकारियो को इस बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए है। विकास कार्यो के उद्घाटन नहीं होने के बारे में जवाब देते हुए कल्याण ने कहा कि बीते छह वर्षो से घरौंडा हल्का निरंतर विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। जो उद्घाटन व शिलान्यास नहीं हो पाए सीएम जल्द ही उन्हें करेगे

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...