10000

Thursday, 7 January 2021

10 जनवरी को कैमला गांव में मुख्यमंत्री देंगे 30 करोड़ रुपये की सौगात, किसानों से करेंगे संवाद, कृषि बिलों के बारे में किसानों से करेंगे बातचीत, कृषि बिल किसान हितैषी : विधायक हरविन्द्र कल्याण।

किसानों को किसी राजनैतिक बहकावे में न आकर अपनी भलाई के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी। 10 जनवरी के कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।
घरौंडा, गुरदीप रंगा
 विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि 10 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैमला गांव के लंगड़े बाबे के प्राचीन के पास क्षेत्र के लोगों को करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करके बड़ी सौगात देंगे, वहीं मुख्यमंत्री किसान महापंचायत कार्यक्रम आयोजित करके किसानों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री किसानों की तीन बिलों पर चर्चा करेंगे।
विधायक ने वीरवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एसडीएम डा. पूजा भारती, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके नैन के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए चर्चा की और कहा कि यह कार्यक्रम भव्य होगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों के साथ संवाद करेंगे और उनको इन तीन कृषि बिलों के बारे में जानकारी देंगे।
  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के सच्चे हितैषी हैं, वह कभी भी किसानों के लिए बुरा नहीं सोच सकते। उन्होंने तीनों कृषि बिलों को किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लागू किया है।
किसानों को किसी राजनैतिक बहकावे में न आकर अपनी भलाई के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी। 10 जनवरी के कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।
इस मौके पर गांव के सरपंच सुनील कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच बसताड़ा पाले राम, भाजपा नेता रमेश वर्मा, वीरेन्द्र, दलबीर सिंह, महाबीर सिंह व मंडल महासचिव देवेन्द्र शर्मा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...