10000

Tuesday, 12 January 2021

सरकार कर्मचारियों के साथ किए वायदे को निभाए अन्यथा कर्मचारी भी सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेगा:राजेन्द्र सिंह


घरौंडा, प्रवीण कौशिक
आल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर न.681 शाखा घरौंडा संबंधित" हरियाणा कर्मचारी महासंघ" के कर्मचारियों की आवश्यक मीटिंग शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुटेल की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय रेलवे रोड पर सम्पन्न  हुई।
 इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन सचिव धर्मवीर बडसत ने किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधान राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ यूनियन के शिष्ट मंडल की कई दौर की वार्ता हुई।सरकार ने कर्मचारियों की मांगो को जायज ठहराया और आश्वाशन दिया कि आपकी मांगो का हल शीघ्र ही किया जाएगा। परन्तु सरकार वायदा खिलाफी करके कर्मचारियों को बरगला रही है जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार को चेताया कि सरकार कर्मचारियों के साथ किए वायदे को निभाए अन्यथा कर्मचारी भी सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेगा। उन्होंने मांग की कच्चे कर्मचारियों को पे रोल पर ले। और समान काम समान वेतन पॉलिसी लागू करे। खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करे।
शाखा चेयरमैन राजबीर बेरीवाल व सचिव धर्मवीर बड़सत ने कहा की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है जो किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने मांग की बंद पड़ी प्रमोशन प्रणाली को बहाल करे।पुरानी पेंशन नीति को लागू करे।जलघरों को पंचायत या नगरनिगमों में ना दे।खाली पडे पदों पर नियमित भर्ती करे।उन्होंने कहा अगर सरकार नहीं मानती तो इस सरकार को भी पिछली सरकारों की तरह सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।
इस अवसर पर उप प्रधान श्री सुभाष चन्द्र,उपप्रधान सतपाल बेगानिया,केशियर  प्रेम सिंह, उप प्रधान, राजेन्द्र शर्मा,सहसचिव प्रीतम राणा,  प्रैस सचिव बिन्दु धीमान, सुरेश पाल भोरिया, विनोद रावल, सुक्रमपाल, जोगिंदर स्टोंडी, लाभ सिंह, मीना, देवेंद्र शर्मा, विकास,स्वर्ण कुमार,देवी सिंह राकेश,  लखन बेगानीया आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...