डेरा संजय नगर बड़सत के पानी में कीटाणु व कीड़े
महिलाओं में रोष, नही मिला वेतन व पेंशन।
आज आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा गांव बरसत ,फरीदपुर,गढ़ी खजूर में जाकर "मैं और मेरा परिवार आम आदमी पार्टी के साथ" घर घर जाकर फ्लेक्स लगाए ।
उक्त जानकारी आप के घरौंडा संगठन मंत्री व पूर्व जिला किसान सेल अध्यक्ष तालीम गुर्जर ने देते हुए बताया कि इस मौके पर हल्का अध्यक्ष प्रेम सामरा ,उपाध्यक्ष विनोद कश्यप आदि ने घर-घर जाकर पार्टी के फ्लेक्स लगाए ।इस अभियान को चला कर लोगों की समस्याएं जानी ।
तालीम गुर्जर ने कहा कि सीबीआई यानी कि कांग्रेस बीजेपी इनेलो के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है और उन्होंने कहा कि हम भी दिल्ली की तरह बदलाव चाहते हैं । हरियाणा में इन तीनों पार्टियों ने मिलकर बारी बारी हरियाणा को कई हिस्सों में बांट दिया। भाई भतीजा वाद, जात पात की राजनीति और वंशवाद की राजनीती की ।और लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने मोदी सरकार बीजेपी से लगाई थी वह अपनी बातों पर अपने मेनिफेस्टो पर खरे नहीं उतरे। अबकी बार हरियाणा की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और नई पार्टी आम आदमी की पार्टी को मौका देने की सोच रहे हैं।
तालीम ने बताया कि डेरा संजय नगर में पानी की गम्भीर समस्या है। पीने के पानी में कीटाणु व् कीड़े बिलबिला रहे है। महिलाओं ने इस मौके महिलसों ने बताया कि मच्छरों व् गंदगी से लोग परेशान है। सफाई कर्मचारियों को कई कई महिने वेतन नही मिल रहा। कई लोगों की महीनों पेंशन तक नही आई। और भी समस्याओं से लोग परेशान नज़र आये। भाजपा से जनता जा मन उठ चुका है। और विकल्प के रूप में जनता की निगाहें आप पर टिकी है। गन्दा पानी, पानी में कीड़े व सफाई की व्यवस्था न होने से यहां फुरलक गांव की तरह कभी भी वायरल का हमला गांव पर हो सकता है।
इस मौके पर भजन सिंह ब्लॉक मेंबर पंचायत, सूरज ,संदीप, शांति देवी, राजकुमारी, बलबीर कौर,धर्म सिंह मण्ड,लाजवंती, हरबंस, संजीव,संदीप फरीदपुर ,खैरूद्दीन ,राजेंद्र कश्यप, इरफान, शेर मोहम्मद, राजेश कश्यप,सुनील शर्मा, सुमित सेन, समाजसेवी सविता रानी आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment