टोल प्लाजा पर दो घंटे तक पुलिस ने रोके रखे भारी वाहन, करीब एक किलोमीटर तक लगा जाम
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बसताड़ा स्थित टोल प्लाजा पर रोकने के लिए प्रशासन ने प्रबंध किए। टोल प्लाजा की सभी लेन में सैंकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोक दिया गया ताकि किसानों का जत्था आगे ना बढ़ सके। करीब दो घंटे तक टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद रखा गया लेकिन किसानों के का जत्था सभी अवरोधों को हटाकर दिल्ली की तरफ आगे बढ़ गया। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रहे है लेकिन सरकार की मंशा ठीक नही है। ऐसे में भगवान जाने की उनका काफिला दिल्ली कब पहुंचेगा?वीरवार को बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने ट्रकों व भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया और दोपहर करीब तीन बजे सभी ट्रकों की लेन में रखा कर टोल प्लाजा बंद करवा दिया गया। टोल बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद शाम पांच बजे करनाल से रवाना हुआ किसानों का जत्था टोल प्लाजा पर पहुंचा। करनाल-पानीपत साइड में वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई थी। जिसको देखते हुए किसानों का जत्था पानीपत-करनाल हाइवे पर चढ़ गया। हालांकि पुलिस ने इस साइड में भी दो चार भारी वाहनों को खड़ा किया हुआ था लेकिन किसानों का काफिला देख भारी वाहन तितर-भीतर हो गए और प्रशासन के इंतजाम धरे के धरे रह गए।
बॉक्स-
दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे में पंजाब नंबर की लग्जरी गाडिय़ों का काफिला भी शामिल रहा। इन गाडिय़ों पर काले झंडे लगे हुए थे। लग्जरी गाडिय़ों के इस काफिले को पंजाब पुलिस की एक जिप्सी एस्कोर्ट कर रही थी। इसके अतिरिक्त बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले घरौंडा की नौजवान सिंह सभा की ओर से लंगर लगाया गया। जहां पर किसानों ने लंगर चखा और उसके बाद आगे बढ़े।
बॉक्स-
पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से टोल किया जाम: राठौर
करनाल से रवाना हुए किसानों के जत्थे के बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह राठौर टोल प्लाजा पर पहुंचें। टोल पर लगा ट्रकों का जाम देखकर राठौर ने टोल कर्मियों व ट्रक चालकों से कहा कि वे अपने वाहन टला ले, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। राठौर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जान बुझकर टोल को जाम करने के लिए इन ट्रकों को लेन में खड़ा किया था और इन ट्रकों की चाबियां भी पुलिस ने जबरन ट्रक चालकों से ले ली थी। राठौर ने कहा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा अजमाए जा रहे हथकंडे पूरी तरह से गैर कानूनी है। किसान लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे है और उनका रास्ता रोकना जायज नहीं है।