कर्नाटक से कांग्रेस की विजय यात्रा आम चुनावों में सारे देश में जीत दिलाएगी : भूपेंद्र सिंह लाठर
कांग्रेस देश में प्रजातांत्रिक मूल्यों के साथ पत्रकारेों की आजादी और सुरक्षा को स्थापित करेगी
घरौंडा में चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयारघरौंडा 03 जून, (प्रवीण कौशिक):
कांग्रेस के युवा नेता तथा घरौंडा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनावों में प्रबल दावेदार भूपेंद्र सिंह लाठर ने कहा है कि आने वाले विुधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होगी। कर्नाटक में 35 सालों के बाद जिस तरह से कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। उसके बाद सारे देश में विजय यात्रा चलेगी। इस जीत के असली शिल्पी रणदीप सुर्जेवाला हैं। सुर्जेवाला अब देश भर में में कांग्रेस की जीत के शिल्पी बन चुके हैं। वह आज करनाल में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। वह हाल ही में कांग्रेस को कर्नाटक में जीत दिलवा कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़के, रणदीप सुर्जेवाला की लोकप्रियता चरम पर हैं।
No comments:
Post a Comment