सरकारी महकमों के लापरवाह रवैये की वजह से शहर में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो गए है।
घरौंडा – प्रवीण कौशिक
सरकारी महकमों के लापरवाह रवैये की वजह से शहर में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो गए है। उपमंडल कार्यालय के नजदीक विभाग की भूमि पर जारी अवैध निर्माण को रोकने की बजाये कस्टोडियन अधिकारी आँखे मूंदे बैठे है। बीते कई वर्षो से सक्रीय भू माफिया की निगाहें इस बेशकीमती जमीन पर गड़ी हुई है। सरकारी भूमि को हडपने के लिए यहाँ योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य किये जाते है। जिला उपायुक्त ने बीते मार्च महीने में कस्टोडियन विभाग को जमीन खाली करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन अधिकारियो ने डीसी साहब के आदेशो की पालना भी नही की।
शहर के डिंगर माजरा रोड पर कस्टोडियन विभाग की करीब पांच एकड़ भूमि है। मार्किट वैल्यू और लोकेशन के लिहाज से इस जमीन की कीमत करोडो रूपये आंकी जाती है। भूमाफिया और कोलोनाईजर लगातार इस भूमि को हडप रहे है। इस भूमि के अधिकांश हिस्से पर हुए अवैध कब्जो पर निर्माण हो चूका है। सरकारी भूमि का जो हिस्सा बचा हुआ था उसको हडपने के लिए लगातार निर्माण किया जा रहा है। बीते छह माह में दौरान भी करीब एक हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण हुआ है। वही इस सरकारी जमीन को बेचने में कोलोनाइजरो ने भी कोई कसर नही छोड़ी। साथ लगती कालोनी को काटने वाले लोगो ने इस सरकारी जमीन के बड़े हिस्से पर प्लाट काट कर दर्जनों लोगो को बेच दिए और बाकायदा उनके नाम रजिस्ट्री तक भी करवा दी। कस्टोडियन अधिकारियो द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हो चूका है कि विभाग की भूमि पर मकान बनाने वाले लोगो की रजिस्ट्रिया दुसरे रकबे की है जबकि उन्हें कब्जा यहाँ दिया गया। पुरे मामले की जानकारी होने के बावजूद कस्टोडियन विभाग द्वारा अवैध कब्जो के खिलाफ एक्शन नही लेने से अधिकारियो पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। लोगो का आरोप है कि सरकारी भूमि हडपने का खेल अधिकारियो की मिलीभगत से खेला जा रहा है।
एसडीएम भी कर चुके है रिपोर्ट
ऐसा नही है कि कस्टोडियन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के बारे में प्रशासन को जानकारी नही है। घरौंडा उपमंडल के पूर्व एसडीएम मोहम्मद ईमरान रजा ने सरकारी भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जो की रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को भेजी थी। इसके ईलावा शहर के लम्बरदार भी यहाँ चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में अधिकारियो को सुचना दे चुके है। जमीन हडपे जाने का मामला सुर्खिया आने के बाद जिला उपायुक्त ने तहसीलदार कस्टोडियन को अवैध निर्माण रोकने व कब्जे हटवाने के लिए निर्देश दिए थे।
वर्जन
मार्च महीने में जिला उपायुक्त ने पुलिस हेल्प से जमीन पर हो रहे कब्जे हटवाने के निर्देश दिए थे। लॉकडाउन होने की वजह से यह कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है जिस वजह से अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेने में देरी हुई है। जल्द ही विभाग की टीम सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा देगी।
रमेश कुमार तहसीलदार कस्टोडियन विभाग
वर्जन
डिंगर माजरा रोड पर कस्टोडियन की भूमि पर अवैध कब्जो और निर्माण का मामला उनके सज्ञान में आया है। एसडीएम डॉ पूजा भारती को इस मामले पूरी जानकारी लेने के लिए बोला गया है। इस मामले में जो भी क़ानूनी कार्रवाई होगी वो अमल में लाई जाएगी।
हरविन्द्र कल्याण विधायक घरौंडा
No comments:
Post a Comment