10000

Tuesday, 29 December 2020

अराईपुरा टी प्वाइंट पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार

अराईपुरा टी प्वाइंट पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया चार किलो 370 ग्राम गांजापती के साथ गिरफ्तार, अदालत मे पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिसघरौंडा: प्रवीण कौशिक
मुंडीगढ़ी गांव से पुलिस ने दो लोगों को गांजापती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार को पुलिस उपनिरीक्षक सतबीर सिंह व उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुंडीगढ़ी में दो व्यक्ति गांजापती लेकर आ रहे है। यदि नाकेबंदी की जाए तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर अराईपुरा रोड के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को सामने देख बाइक सवारों ने वापिस भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को बाइक सहित काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो 370 ग्राम गांजापत्ती बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सहजाद पुत्र शाहदीन व शहनार पुत्र नूरा बताया है। दोनों ही मुंडीगढी गांव के रहने वाले है। सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 4 किलो 370 ग्राम गांजापत्ती मिली है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...