भारत की पूर्व विदेश मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की आत्मिक शांति के लिए शुक्रवार सुबह नई अनाज मंडी घरौंडा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण, भाजपा के घरौंडा विधानसभा के संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुषमा स्वराज के कार्यों को उनके विचारों व उनके जीवन के संघर्ष को पूरा देश इतिहास में याद रखेगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज को समर्पित था व राजनीति के क्षेत्र में पूरी इमानदारी व निष्ठा से कार्य करना जीवन का लक्ष्य था। हमारा देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। अपने हरियाणा
में मंत्री बनने से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री व अनेकों बार सांसद बनकर मात्र राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य रखा। श्रद्धांजलि सभा में आर्य समाज के पुरोहित देवकान्त आर्य ने जीवन व मृत्यु ओर कर्म को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्व नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, , रमेश प्रधान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, जोगिन्द्र राणा, मंडल महामंत्री पवन जैन, अंकित जैन, बीरेन्द्र ढ़ाकला, सरपंच शौकीन पहलवान, संदीप सरफाबाद माजरा, धीरज खरकाली, जयराज सरपंच बजीदा जाट्टान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना चौहान, सीमा शर्मा, नरेश सरपंच हरिसिंहपूरा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment