10000

Thursday, 22 August 2019

पूरी लग्र,ईमानदारी व निष्ठा के साथ पांच साल किया विकास कार्य, अब अगले पांचसाल का आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच में -मुख्यमन्त्री मनोहर लाल


घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में हुए करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य,

घरौंडा में जन आशीर्वाद यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, स्वागत के लिए उमड़े शहर व गांव के लोग, गद गद  नज़र आये विधायक कल्याण
              विधायक हरविन्द्र कल्याण ने सभी का जताया आभार।

              एडवोकेट राजेन्द्र भट्ट ने भाजपा का दामन थामा।
 घरौंडा--प्रशांत कौशिक 

22 अगस्त को हरियाणाके मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने इसी कड़ी में 23वें विधानसभा क्षेत्र घरौंडा में प्रवेश किया। हजारों लोगों की भीड़ ने गगन भेदी नारों के बीच भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और एक बार फिर मनोहर सरकार का जयघोष करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को रेलवे स्टेशन परिसर घरौंडा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का फूलों से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का इस यात्रा के स्वागत के लिए भारी संख्या में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि 5 साल का कार्यकाल जनता के समर्थन से पूरी लग्र व निष्ठा के साथ पूरा करने के बाद इस विकास रथ पर सवार होकर जनता से अगले 5 साल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। 


उन्होंने कहा कि गत 18 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालका से रवाना किया था और यह यात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई 8 सितंबर को रोहतक में संपन्न होगी, जहां भारत वर्ष के औजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हम सबको प्राप्त होगा। उन्होंने विशाल जनसभा में मौजूद समर्थकों का आह्वान किया कि वे 8 सितंबर को रोहतक में समाप्त अवसर पर होने वाली विशाल रैली में अवश्य पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जहां 5 साल की स्वर्णिम उपलब्धियों का उल्लेख किया, वहीं यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने अपने और अपने निजी परिवारों का घर भरने के लिए ही काम किया, जिसके लिए वे किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करने से भी नही चूके। उन्होंने गर्व से कहा कि मुझे भी मेरे परिवार की चिंता है, लेकिन मेरा परिवार हरियाणा प्रदेश के अढ़ाई करोड़ लोग है, जिनकी हर सुख सुविधा और समस्या का निदान करने का दायित्व आप सबके सहयोग से निभाया है। भाई-भतीजे की राजनीति से ऊपर उठकर हर जन मानस और हर वर्ग और समुदाय के लोगों को बराबर सम्मान देते हुए हरियाणा में भाजपा सरकार का विकास रथ निरंतर तेजी से आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। घरौंडा के गांव बसताड़ा में विधायक हरविन्द्र कल्याण ने करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय, बसताड़ा गांव में करीब 9 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से साईंस ब्लॉक बनवाना, यमुना की तलहटी पर बस रहे दर्जनों गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट अलग से मंजूर करवाना, घरौंडा में 50 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनवाना, घरौंडा को उपमंडल का दर्जा दिलाना, स्टेडियम, व्यायामशालाएं, सामुदायिक केन्द्र बनवाना, सभी सडक़ों का नवीनीकरण करना, घरौंडा में बस अड्डा बनवाना, पार्क विकसित करना ऐसे-ऐसे करोड़ों रुपये के विकास कार्य घरौंडा में हो चुके हैं और पार्क के लिए करोड़ों रुपये की जमीन रेलवे ली गई है जिसमें शहर के नागरिकों के लिए पार्क विकसित किया जाएगा और हाल ही में आज 11 करोड़ 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया जिसके तहत रेलवे के अंडरपास से रेलवे रोड को जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री सहित जन आशीर्वाद यात्रा के साथ चल रहे सभी नेताओं व अधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने प्रदेश में इतने विकास करवाए कि नागरिकों का जीवन सरल हो गया। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ था। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया मुख्यमंत्री ने साफ-सुथरे शब्दों में कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और मुख्यमंत्री ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए इतना अनुदान दिया कि आज घरौंडा की तस्वीर बदली-बदली लगती है। उन्होंने कहा कि यमुना की तलहटी पर घरौंडा विधानसभा के दर्जनों गांव बसते हैं, पहले की सरकारों की नेताओं ने इन लोगों से केवल चुनाव के दौरान वोट लेने का काम किया लेकिन हमने उनके दुख-दर्द को समझा और हर गांव में पीने का पानी, अच्छी सडक़ें, चौपालें हैं। इन गरीबों का भी मुख्यमंत्री ने जीवन सरल किया है।
इस अवसर पर मंत्री कविता जैन, सांसद संजय भाटिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकर अमित आर्य, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, शमशेर नैन,मोहिंद्र चौहान , अंकित जैन ,राजेंदर भट्ट , ओंकार शर्मा , नपा चेयरमैन अमरीक सिंह,राम सिंह , सुरेंदर सिंगला ,सुशील गर्ग,दिलावर चौहान ,प्रवीण शर्मा, जय नारायण व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमने बिना पर्ची और खर्ची के योग्यता के आधार दी नौकरी, एचसीएस प्रमोट के लिए भी रखी पारदर्शिता, पहले प्रमोट होते थे अपने चहेते - सीएम मनोहर लाल।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने नौकरियों में पारदर्शिता करके जरूरतमंद योग्य व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी है जबकि पहले की सरकारें पर्ची और खर्ची पर नौकरी देती थी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को एचसीएस प्रमोट करने के लिए भर्ती निकाली गई थी, इस भर्ती के लिए करीब 5000
आवेदन आए हमने पारदर्शिता के लिए लिखित परीक्षा करवाई जबकि पहले की सरकारों में अपने चहेते को एचसीएस प्रमोट किया जाता था लेकिन हमारा उद्देश्य सभी के साथ समान व्यवहार करना है।
 लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह फूलों से किया स्वागत। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए कम्बोपुरा से घरौंडा तक फूल-मालाओं से लोगों ने स्वागत किया। जीटी रोड सर्विस लेन पर जगह-जगह स्वागत गेट लगाए गए थे। यात्रा का ऊंचा समाना, पक्के पुल, कुटेल, मधुबन, बसताड़ा, झिमरहेड़ी के
सैंकड़ों नागरिकों ने फूलों से स्वागत किया।
 कार्यक्रम में भाजपा में हुए शामिल।
मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम के माध्यम से घरौंडा के रहने वाले विक्की व एडवोकेट राजेन्द्र भट्ट ने भाजपा का दामन थामा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...