10000

Sunday, 4 August 2019

भाजपा राज में भ्रष्टाचार, क्राइम व बेरोजगारी बढ़ी, कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी:बीआर कौशिक

भाजपा राज में भ्रष्टाचार, क्राइम व बेरोजगारी बढ़ी, कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी:बीआर कौशिक
कांग्रेस में कोई फूट नही, सीएम की नाक तले ही रहे घोटाले।
कांग्रेस सेवा दल की बैठक
घरौंडा ,प्रवीण कौशिक
 कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को घरौंडा हलके के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस आयोजन के आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष घरौंडा दीपक गंजोगढ़ी व प्रदेश सचिव सुरेंद्र शर्मा  थे । इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बी आर कौशिक ने शिरकत की। कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक उत्साह पैदा करना, कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना था। यह कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे घरौंडा हल्के स्तर पर की गया। जिसमें घरौंडा हलके के अलावा जिला करनाल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। यहाँ पहुंचने पर उपाध्यक्ष कौशिक का जोरदार स्वागत किया गया।
उपाध्यक्ष बीआर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की एक रीड की हड्डी है और सदैव कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए समाज में एक स्वच्छ व साफ सुथरी राजनीति के साथ साथ लोगों के सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सहयोग करती रही है। 
साथ ही प्रेस से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि करनाल में सीएम की नाक तले आटा घोटाले पर सरकार गम्भीर नही है। मामले में लीपापोती की जा रही है। बेरोजगारी बढ़ी है।भ्रस्टाचार का बोल बाला है। करनाल में क्राइम बढ़ा है। आये दिन पेट्रोल पंपों पर लूट हो रही है। और सरकार कुम्भकर्णीय नींद सो रही है। 
चुनाव को लेकर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर प्रदेश में सरकार बनाएगी।आगामी सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस की आपसी फूट को उन्होंने नकारा।
सेवा दल के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक  गंजोगढ़ी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में घरौंडा हलके के अंदर कांग्रेस सेवादल पूरे ईमानदारी से कार्य करेगी। नए सदस्यों को जोड़ें गी और पार्टी को दोबारा से सत्ता में लाने के लिए हर भरपूर कोशिश करेगी। सुरेंद्र शर्मा सचिव ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनहित नीतियां है। किसानों व आम आदमी को कोई सुविधाएं अगर दे सकती है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।
 जिला प्रधान मनोज मलिक, जिला महासचिव एडवोकेट सोनिया तवर , नरेंद्र कुमार जोगा ,कंवरजीत  ने नए जुड़े कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली और नीतियों के बारे में अवगत कराया और बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के लिए अपने प्राणों की बलिदान देने के साथ साथ काफी महत्वपूर्ण कार्य भारत देश में किए हैं और कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी रही है जो सदैव  देशवासियों के लिए हित के बारे में बातें सोचती रही है। पूरी कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान सिर्फ पार्टी ने अपनी शैलियों और आने वाले चुनाव की रूपरेखा के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। इस मीटिंग के अंदर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे पुराने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा साथ में जुड़े हुए नए कार्यकर्ताओं भी इस मीटिंग के दौरान मौजूद रहे इस कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ एक ही रहा के बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ें व पार्टी को मजबूत करें और आने वाले चुनाव में दोबारा से मजबूती के साथ सत्ता में आए। 
कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवान सेन ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए यह लग रहा है  कि कांग्रेस पार्टी आज भी उसी मजबूती के साथ खड़ी है जिस मजबूती के साथ पहले खड़ी थी ।
इस कार्यक्रम के दौरान सुनीता आर्य समालखा,प्रवीण प्रजापत, जगदीश, अशोक कम्बोज इंद्री, दीपू शर्मा खोराखेड़ी, चरणजीत कामरा नीलोखेड़ी, अशोक, गुलाब सिंह , अशोक दुग्गल के अलावा सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...