10000

Wednesday, 28 August 2019

गाँव चौरा माजरा में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला


                      गाँव से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को 
                     कथित रूप से बेचने में पांच लोग संलिप्त
घरौंडा-प्रवीण कौशिक
गाँव चौरा माजरा से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। गाँव से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से बेचने में पांच लोगों संलिप्त पाए गए है। आरोपियों ने लड़की को शादी का झांसा देकर सत्तर हजार में बेच दिया। तीन सप्ताहपहले लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत को लड़की के गायब होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने सोनीपत जिले के एक गाँव से गायब लड़की को बरामद किया है। पीडि़ता के ब्यान के आधार पर पुलिस ने खरीद फरोख्त में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर सभी को रिमांड पर लिया है।
बीती चार अगस्त को गांव चौरा माजरा से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। लड़की के गायब होने पर परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। करीब 23 दिन बीतने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को सोनीपत से बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद इस मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस घटना के तार मानव तस्करी से जुड़े हुए मिले है। पुलिस को दिए ब्यान में पीडि़ता ने बताया कि अराईपुरा गांव के रहने वाले दो युवक उसकों घर से जबरदस्ती उठाकर ले गए थे। बियर के नशे में उन दोनों लड़कों ने मेरे साथ गलत काम किया। एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने और उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी। आपबीती बताते हुए  पीडि़त लड़की ने बताया कि दोनों युवक उसे नशे की हालत में घरौंडा हर्बल पार्क में छोड़कर चले गए। पार्क में मिली एक बुजर्ग महिला ने उसे एक व्यक्ति के हवाले कर दिया। उस व्यक्ति ने नारा गांव के सुरेश नामक व्यक्ति के साथ उसकी शादी करवा दी। नाबालिग ने बताया कि जब उसने सुरेश व उसके परिजनों को अपनी जाति व धर्म बताया तो वे वापिस उसे घरौंडा में उसी व्यक्ति के पास छोड़ गए, जिसने उसकी शादी करवाई थी। नाबालिग का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी सोनीपत के गांव राई में दोबारा शादी कर दी। पीडि़ता ने बताया कि नारा गांव में उसको 40 हजार रुपए में बेचा गया, जबकि राई गांव में दोबारा उसे 80 हजार रुपए में बेच गया था। इस दौरान उसके साथ कई बार गलत काम भी हुआ है। पीडि़ता की आपबीती ने इस मामले में हुई खरीद फरोख्त को उजागर कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन-
चौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की गई। नाबालिग को सोनीपत के गांव राई से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को शादी का झांसा देकर सत्तर हजार में बेचे जाने की बात सामने आई है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया। मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनको अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
-इंस्पेक्टर सचिन कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...