रैली की तैयारियों को लेकर सांसद ने की कार्यकर्ताओं से बैठक
जिलाध्यक्ष से बातचीत कर लिया तैयारियों का जायजा
करनाल : 13 फरवरी : प्रवीण कौशिक
बाद में उन्होने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए दिशा निर्देश दिए कि जींद रैली में करनाल से बडी हाजिरी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को साथ जोडकर उन्हे रैली स्थल पर ले जाए। उन्होने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि देश की मोदी सरकार ने जनहित को लेकर ना केवल बडे फैसले लिए है बल्कि विकास योजनाओं पर भी अधिक कार्य किया है। खासतौर पर मोदी सरकार देश के युवाओं के लिए बडी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। जिसके चलते देश का युवा मोदी सरकार की कार्यप्रणाली से बेहद प्रभावित है। इसलिए अधिक से अधिक युवा इस रैली में शिरकत करेंगें। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार भी मोदी के नक्षे कदम पर चल रही है। जिसके चलते सबसे पहले मु यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार का दमन किया। मु यमंत्री ने समूचे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को गति दी है। इसलिए हरियाणा का युवा भी भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। उन्होने कहा कि विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही कोई नीति। इसलिए विपक्ष के नेता भाजपा पर झुठे आरोप लगाकर लोगों को बरगलाने में लगे है। लेकिन हरियाणा की जनता जानती है कि भाजपा सरकार ने जो भी कहा उसे कर के दिखाया है।
कहा किसान नेता राणा ने:
भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि पूरा देश जान गया है कि भाजपा ही किसानों की असली हितैषी है। आम बजट में मोदी सरकार ने किसानों का सबसे अधिक याल रखा और किसानों के हक में अधिक घोषणाएं की। उन्होने कहा कि विपक्षी पार्टियाँ जानती है कि अगले लोकसभा चुनाव में भी उनकी दाल गलने वाली नही है। इसलिए जनता देश में फिर से मोदी की सरकार बनाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जींद रैली में पहुंचें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, भाजपा नेता शमशेर नैन, भाजपा नेता नरेंद्र पंडित, उडाना के सरपंच सुरेंद्र उडाना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment