10000

Thursday, 1 February 2018

दिग्विजय सिंह चौटाला -बीजेपी ने गाय व गीता का राजनीतिककरण बाजारों में बेचने का काम कर रहीं है।

प्रदेश की जनता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाइक में


पेंचर कर देगी।
घरौडा: प्रवीण कौशिक
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इनेलो युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने गाय व गीता का राजनीतिककरण बाजारों में बेचने का काम कर रहीं है। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सीमा पर देश के जवानों का कमजोर किया। जिस कारण पाकिस्तान व चीन हावी होने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने दावा जताया कि अगामी विधानसभा में इनेलों की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और इनेलों के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। 
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला वीरवार को नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में इनेसों के कार्यकर्ताओं के संबोधित कर रहे थे। उनके पहुंचने पर इनसों जिलाध्यक्ष उत्तम घणघस व अन्य इनसों के  कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव की मांग करते हुए कहा कि छात्र संघ का चुनाव होने से राजनीति का प्रारूप बदल जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि उन्होंने चुनावों के जो वायदे किए थे,वे आज तक पूरे नहीं किए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा पिट गया है। प्रतिदिन हत्या,रेप व डकैती सहित अन्य अपराध बढ़ते जा रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने जींद में 15 फरवरी को होने वाली बीजपीे की रैली पर कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाइक में पेंचर कर देगी।
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। पुलिस को प्रदेश  मुख्यमंत्री कोई डर नही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिकारियों के इशारे पर सरकार चला रहे है। जिस कारण आज प्रदेश में अधिकारियों व पुलिस का पूरा बोलबाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन रिर्पोट लागू करने का वायदा किया ,लेकिन आज तक इस पर सरकार कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वायदा किया था,सरकार बनने के बाद काला धन वापिस लाएंगे और प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रूपए देने का वायदा किया था,लेकिन जनता को कुछ हासिल नही हुआ। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान,रजनीश धनखड,अजमेर राणा,रामबीर घनघस,अनिल राणा,गौरव राणा,सोनू संधू ,आकाश राणा,साहब राणा,रणजीत बैनीवाल,जादू जुनेजा,अकुंश शर्मा,सुमित संधू,कपिल संधू,निटू राणा,सोनू फोर रिंकू रोड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...